किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है काजोल का मुंबई वाला बंगला, लंदन में भी है 54 करोड़ का घर

HomeLife Style

किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है काजोल का मुंबई वाला बंगला, लंदन में भी है 54 करोड़ का घर

हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री रहीं काजोल ने बेखुदी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। काजोल की पहली ही फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बाद उन्होंन

VIDEO: Yuzvendra Chahal की मंगेतर Dhanashree Verma ने Dance Floor पर लगाई आग
Sunny Leone ने मुंबई में खरीदा शानदार घर, आशियाने की कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान
न्यूयॉर्क में आधी रात को दोस्तों संग पार्टी करते दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, लेटेस्ट फोटो बना सबूत

हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री रहीं काजोल ने बेखुदी से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। काजोल की पहली ही फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। उनके पसंदीदा को स्टार शाहरुख खान रहे। काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वे स्कूल में पढ़ रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। काजोल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ 4 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी।

काजोल अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। आज हम आपको उनके घर की तस्वीर दिखाते हैं, जहां हर सुविधा मौजूद है। अजय देवगन और काजोल  के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है। उनके घर की दीवारे सफेद हैं वहीं वुडवर्क बहुत कमाल का किया गया है।

काजोल के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन और काजोल निजी जिंदगी में बेहद ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। दोनों के लिए परिवार ही पहली प्राथमिकता है। काजोल के घर में सफेद रंग के फर्नीचर्स हैं। सफेद रंग के फर्नीचर और लाइट कलर के पर्दे उनके घर को सिंपल और लैविश लुक देते हैं। काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है।

घर की सीढ़ी हॉल एरिया को और भी शानदार बना देती हैं। काजोल ने इस सीढ़ी पर बैठकर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देख सकते हैं। इस बंगले में चार बेडरूम है। इस बारे में काजोल ने बताया भी था। उन्होंने कहा था- हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि घर में चार बेडरूम हैं। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

डाइनिंग एरिया में ग्लास वर्क का काफी प्रयोग किया गया है। अजय देवगन और काजोल ने दीवारों के रंग से लेकर फ्लोरिंग तक के लिए सफेद रंग चुना है। भले ही फिल्मों में सिंघम का एक्शन और गुस्से वाला अवतार दिखता हो लेकिन निजी जिंदगी में वो बेहद ही जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं ।

अब जरा इस घर की फ्लोरिंग पर नजर डालिए, कितना खूबसूरत है। काजोल और अजय ने हाल ही में जुहू की पॉश सोसाइटी में 60 करोड़ रुपये का एक नया बंगला भी खरीदा फिल्म स्टार काजोल ने अपने घर के कई कोनों में बेहद खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। अजय और काजोल के पास लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 54 करोड़ रुपये है।