जानें अब क्या कर रहे हैं विवेक मुशरान? पहली ही फिल्म से रातों-रात बन गए थे स्टार

HomeCinema

जानें अब क्या कर रहे हैं विवेक मुशरान? पहली ही फिल्म से रातों-रात बन गए थे स्टार

बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हुए जिन्होंने एक ही बार में फैंस का दिल जीत लिया लेकिन कभी बड़े स्टार की लिस्ट में अपना नाम नहीं कमा पाए। इसमें बॉलीवुड

Hrithik Roshan की वजह से मरते-मरते बचे थे फरहान अख्तर और अभय देओल
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders
A Suitable Boy : Upcoming Web Series Isant khattar and Tabbu

बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हुए जिन्होंने एक ही बार में फैंस का दिल जीत लिया लेकिन कभी बड़े स्टार की लिस्ट में अपना नाम नहीं कमा पाए। इसमें बॉलीवुड अभिनेता विवेक मुशरान का नाम भी शामिल है। 9 अगस्त  1969 को जन्में विवेक मुशरान इस साल अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक ने फिल्म ‘सौदागर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म के साथ ही वो लोगों की नजरों में आ गए थे। उनकी भोले चेहरे प्यारी मुस्कान और मासूम आंखों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में भी मिली लेकिन वो बाकी सितारों की तरह सुपरहिट हीरो नहीं बन पाए। एक समय के बाद उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी और वो बड़े पर्दे से दूर हो गए। हालांकि बड़े पर्दे के साथ साथ उन्होंने छोटे पर्दे पर भी अपनी अदायगी का जादू चलाया।

विवेक महज 21 साल के थे जब उन्हें फिल्म ‘सौदागर’ में रोल मिला। इस फिल्म में राजकुमार और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज सितारे थे लेकिन फिर भी विवेक ने अपनी अदायगी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस फिल्म में उन पर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया गाना ‘ईलू-ईलू’ जबरदस्त हिट हुआ था।

सौदागर के बाद विवेक ‘सातवां आसमान’, ‘बेवफा से वफा’ और ‘रामजाने’ फिल्मों में नजर आए। उस दौर में उन्होंने कई बड़ी हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन धीरे धीरे उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और वो फिल्मों से गायब होने लगे। कुछ सालों तक वो फिल्मों से दूर रहे लेकिन साल 2000 में उन्होंने फिल्म ‘अंजाने’ से कमबैक किया। इसके बाद भी वो सफल नहीं हो पाए।

विवेक इसके अलावा ‘बेताब’, ‘छोटा सा घर’, ‘मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो’, ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे कई फिल्म और शो में नजर आए।साथ ही वो ‘सोन परी’, ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘परवरिश’ जैसे हिट शो मे नजर आए। कभी फिल्मों में लीड रोल निभाने वाले विवेक जल्द ही फिल्मों और टीवी में सपोर्टिंग किरदार निभाने लगे।

उन्होंने ‘तमाशा’, ‘पिंक’, ‘बेगम जान’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में भी काम किया। विवेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं। वो ‘मर्जी’, ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’,’द हर्टब्रेक होटल’ और ‘बैंड’ जैसी कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। विवेक का लुक भी काफी बदल चुका है लेकिन वो अभी भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।