‘जयेशभाई जोरदार’ की हीरोइन ने बदल डाले अपने लुक्स, शालिनी की छरहरी काया ने सबको किया हैरान

HomeCinema

‘जयेशभाई जोरदार’ की हीरोइन ने बदल डाले अपने लुक्स, शालिनी की छरहरी काया ने सबको किया हैरान

यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ हिंदी सिनेमा में लंबी छलांग लगाने जा रही अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों कुछ अलग ही अंदाज में दिख

मिथुन और अजय देवगन की फिल्मों के निर्माता सुरेश ग्रोवर का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias
These actors praising new launch of Amazon prime video title as Penguin

यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ हिंदी सिनेमा में लंबी छलांग लगाने जा रही अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों कुछ अलग ही अंदाज में दिख रही हैं। उन्होंने न सिर्फ आश्चर्यजनक रूप से अपना वजन काफी कर लिया है बल्कि फिटनेस पर ध्यान देकर उन्होंने अपने नए रंग रूप से सबको हैरान भी कर दिया है। इन दिनों वह जबरदस्त फिट नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख कर लोग हैरान भी हो रहे हैं। हालांकि, फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से पहली बार सुर्खियों में आईं शालिनी का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खास तरह दिखने का दबाव कभी महसूस नहीं किया।

शालिनी बताती हैं, “मुझे हमेशा से अपनी फिजिक पर भरोसा रहा है और मैंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि लोग मेरे शरीर को लेकर क्या बातें कर रहे हैं। शारीरिक रूप से मैं जिस भी फेज में थी, वह मुझे पसंद आता था और दरअसल किसी खास तरह का बॉडी टाइप हासिल करने के लिए मैंने खुद पर कभी दबाव नहीं डाला।”

शालिनी मानती हैं कि लुक को लेकर महिलाओं की बेवजह नुक्ताचीनी की जाती है। वह कहती हैं, “मेरा खयाल है कि शारीरिक रूप से एक खास तरह का दिखने को लेकर महिलाओं पर बहुत दबाव होता है और यह ठीक बात नहीं है। इसलिए मैं खुद में आए शारीरिक बदलाव को किसी ट्रांसफॉर्मेशन के तौर पर नहीं देखती। मैं इसे अपनी बॉडी के उस फेज के रूप में देखती हूं, जिसे अपनी सही भूमिका निभाने हेतु स्क्रीन पर दिखने के लिए हासिल किया गया है। बहरहाल अपने मौजूदा लुक को लेकर मैं बेहद खुश हूं और इससे मुझे सुकून भी मिला है।

शालिनी का कहना है कि अपनी सेहत को लेकर वह हमेशा सचेत और जागरूक रही हैं। वह बताती है, “मैंने  अब तक की जिंदगी में अक्सर सेहतमंद खाना ही खाया है। मैं हमेशा खेलकूद में हिस्सा लेती रही हूं और पांचवीं कक्षा से ही मैंने स्वीमिंग शुरू कर दी थी। दरअसल मैं कई तरह के खेल खेलती थी, जिनमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी शामिल हैं। मैं बहुत ऑउटडोर किस्म की बच्ची थी। वजन घटाने की इस खास जरूरत के लिए मुझे खाने-पीने के एक प्लान पर अमल करना पड़ा, और सौभाग्य से मैं एक ऐसी फिल्म कर रही थी, जिसमें डांस रिहर्सल बहुत होती थी, जिसने मेरा वजन घटाने में बड़ा साथ दिया।

फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ की बड़े परदे पर रिलीज को लेकर शालिनी बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं। वह कहती हैं, “मैं फिल्मों में काम करने के लिए हमेशा बड़ी उत्सुक रही हूं। मैंने एक्टिंग और फिल्म मेकिंग की प्रक्रिया का हमेशा आनंद उठाया है। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगी कि बड़े पर्दे पर होने जा रहे मेरे हिंदी डेब्यू का मुझ पर कोई दबाव है। दरअसल इसे मैं उत्साह का नाम दूंगी क्योंकि मैं हमेशा बेहद खुश रहती हूं और यकीनन फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं। मैं वास्तव में यह देखने के लिए बेसब्र और बेताब हूं कि लोग इस फिल्म को और मेरे परफॉर्मेंस को किस रूप में लेते हैं। मैंने अपने किरदार और फिल्म के लिए वाकई कड़ी मेहनत की है।