सीरियल्स के मशहूर थीम सॉन्ग: इन्हें सुनते ही सबकुछ छोड़ टीवी के आगे बैठ जाती थीं महिला

HomeTelevision

सीरियल्स के मशहूर थीम सॉन्ग: इन्हें सुनते ही सबकुछ छोड़ टीवी के आगे बैठ जाती थीं महिला

हमारे जीवन में संगीत का एक अलग ही महत्व है। फिल्मों का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है, लेकिन संगीत का कई सौ वर्षों का पुराना इतिहास है। इसका सबसे बड़ा उद

Kundali Bhagya: आंख बंद करके जिस सबूत की तलाश कर रही है प्रीता वो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, देखते ही शर्लिन ने मारा ताना
विराट छोड़ देगा चौहान हाउस, पाखी को लगेगा धक्का
Amit Kumar के बाद कुमार सानू ने ‘इंडियन आइडल’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘गॉसिप से मिलेगी टीआरपी, समझा करो यार.

हमारे जीवन में संगीत का एक अलग ही महत्व है। फिल्मों का इतिहास लगभग सौ साल पुराना है, लेकिन संगीत का कई सौ वर्षों का पुराना इतिहास है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है भारतीय फिल्म और सीरियल। फिल्मों में तो गाने होते ही हैं, लेकिन सीरियल में भी संगीत का खास महत्व होता है।

कहा जाता है कि संगीत किसी से किसी को जोड़ने के लिए सबसे बढ़िया माध्यम है। आज की तारीख में अनेकों चैनल पर दिन भर सीरियल प्रसारित होते हैं। घर-घर ये सीरियल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इन सीरियलों में गानों और म्यूजिक का भी इस्तेमाल किया जाता है।

सीरियल्स के कुछ गाने ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने लाजवाब लिरिक्स और संगीत से दर्शकों के मन पर छाप छोड़ा है। एक समय ऐसा था कि इन गानों की आवाज सुनकर महिलाएं दौड़ी चली आती थीं। आज हम ऐसे ही कुछ धारावाहिकों की बात करेंगे।

‘कसौटी जिंदगी की’ मशहूर धारावाहिकों में से एक है। एकता कपूर के इस सीरियल ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। अनुराग और प्रेरणा जैसे किरदार काफी फेमस हुए थे। अनुराग और प्रेरणा के बीच प्रेम कहानी को दर्शाने वाला संगीत भी काफी हिट हुआ था। दर्शक इस गाने को भी काफी पसंद करते थे। इस गाने को बाबुल सुप्रियो और प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

इस सीरियल का गाना जब बजना शुरू होता तो घर की महिलाएं धारावाहिक देखने के लिए इकठ्ठा हो जाती थीं। एकता कपूर के इस सीरियल को न सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि इसके टाइटल ट्रैक को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसे भी प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।

तुलसी को घर-घर तक पहचान दिलाने वाले इस सीरियल ने कई सालों तक लोगों दिलों दिमाग पर राज किया। सीरियल की तरह इसका टाइटल ट्रैक भी उस समय काफी लोकप्रिय हुआ था। इस सीरियल में तुलसी का किरदार वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निभाया था। इसे भी प्रिया भट्टाचार्य ने गाया था।