इंडियन आइडल 12: अमित कुमार विवाद में अब अनुराधा पौडवाल ने दिया जवाब, कहा- ‘मैं हैरान हूं कि

HomeTelevision

इंडियन आइडल 12: अमित कुमार विवाद में अब अनुराधा पौडवाल ने दिया जवाब, कहा- ‘मैं हैरान हूं कि

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ इन दिनों विवादों की वजह से सुर्खियों में है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ऐसे खुलासे किए कि उसके बाद से आदित्य न

TRP List 11th Week 2021: Kundali Bhagya ने Imlie को चटाई धूल, जानिए क्या है Anupamaa का हाल?
Happy Birthday: 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं Anita Hasanandani, पति Rohit Reddy ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
Most Popular Characters on TV: अनुपमा और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नायरा पर दर्शकों ने लुटाया बेशुमार प्यार,

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ इन दिनों विवादों की वजह से सुर्खियों में है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ऐसे खुलासे किए कि उसके बाद से आदित्य नारायण से लेकर शो में शामिल होने वाले मेहमानों के बयान चर्चा में हैं।

शनिवार को शो में कुमार सानू, रूप कुमार राठौड़ और अनुराधा पौडवाल मेहमान के तौर पर पहुंचे। इस दौरान कंटेस्टेंट ने तीनों सिंगर्स के गाने गाए। सभी ने कंटेस्टेंट के टैलेंट की तारीफ की।

बीते एपिसोड में अमित कुमार ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि मेकर्स ने उनसे सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था। अमित कुमार के इस बयान पर अब अनुराधा पौडवाल ने एक कहा कि वो इस विवाद से हैरान हैं क्योंकि सभी कंटेस्टेंट बहुत ही टैलेंटेड हैं।

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि ‘मैंने पाया कि सभी कंटेस्टेंट बहुत टैलेंटेड हैं और इस बारे में कोई विवाद नहीं है। अगर लोग उनके टैलेंट पर सवाल कर रहे हैं तो मैं हैरान हूं। मुझे अमित जी के विवाद के बारे में कोई आइडिया नहीं है लेकिन जब मैं गई तो बच्चों ने बहुत अच्छा गया। मैं उनकी परफॉर्मेंस देख हैरान रह गई।‘

अमित कुमार ने कहा था कि ‘मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मुझे लगा कि यह मेरे पिता को श्रद्धांजलि होगी। एक बार जब मैं वहां गया तो मैंने बस वही किया जो मुझसे कहा गया।