Mumbai Police ने किया जैकलीन फर्नांडीस का शुक्रिया, कोरोना महामारी में एक्ट्रेस ने इस तरह की मदद

HomeNews

Mumbai Police ने किया जैकलीन फर्नांडीस का शुक्रिया, कोरोना महामारी में एक्ट्रेस ने इस तरह की मदद

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मरीजों को इलाज और ऑक्सीजन मुहैया करवाने से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्

Video exhibits Deepika Padukone identify Sushant Singh Rajput when requested who’s the perfect actor, followers say ‘She is aware of exhausting work’ – bollywood
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty assertion total particulars break up battle, melancholy and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide
Box office Collection किस फिल्म ने कितनी की कमाई जान कर होंगे हैरान। 

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई सितारे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मरीजों को इलाज और ऑक्सीजन मुहैया करवाने से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी जरूर सामान पहुंचाकर उनकी मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस भी इन दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद कर रही हैं।

वह अब मुंबई पुलिस की मदद करने के लिए भी आगे आई हैं। जैकलीन फर्नांडीस ने पुलिस को रेनकोट और अन्य सुरक्षा से जुड़ी चीजें मुहैया करवाकर मदद की है। इसके लिए मुंबई पुलिस ने उनका शुक्रिया अदा किया है। मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जैकलीन फर्नांडीस मुंबई पुलिस को रेनकोट और अन्य सुरक्षा से जुड़ी चीजें देती हुई दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जैसा कि जून करीब आ गया है। मुंबई मानसून के लिए कमर कस रहा है और हम इसीलिए जैकलीन फर्नांडीस के अहम योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। यह हमारी महामारी के साथ मानूसन में भी सुरक्षा करेगा।’ सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडीस के लिए किया मुंबई पुलिस का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर जैकलीन फर्नांडीस की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीस कोरोना वायरस की दूसरी लहर में लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह एक कोविड-19 केयरसेंटर भी खोलेंगी। इस बारे में बताते हुए जैकलीन फर्नांडीस ने कहा, ‘हम 100 बिस्तर वाला, और 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाला अस्पताल खोलेंगे। इसके अलावा हमने 2 एंबुलेंस भी खरीदी है।’