ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार

HomeTelevision

ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते उनक

ट्विटर पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ‘रामायण’,
TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी
TRP की होड़ में रियलिटी शोज की रियलिटी गुम, कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पैरेंट्स हो रहे हाईलाइट

टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने बेहद ही कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली। उन्होंने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद देखते ही देखते उनके पास धारावाहिकों की लाइन लग गई थी। कांची सिंह को सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सफल एक्ट्रेसेस में से एक माना जाता है। कांची ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। अपने करियर को लेकर कांची जितना सुर्खियों में रहीं, उतना ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आईं। कांची सिंह अपने ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी और उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में आ गया था। आज हम आपको कांची सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

साल 2001 में टीवी शो ‘कुटुंब’ में कांची सिंह बतौर बाल कलाकार नजर आई थी। इसमें उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया और उन्हें दूसरे धारावाहिक में कास्ट कर लिया गया। इसके बाद कांची टीवी के लोकप्रिय शो ‘ससुराल सिमर का’ में सपोर्टिंग किरदार में नजर आई थीं।

साल 2014 में आये टीवी के एक और लोकप्रिय शो ‘और प्यार हो गया’ का भी कांची सिंह हिस्सा रह चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है की कांची उस समय महज 16 साल की थी और शो में वो बहू के किरदार में नजर आई थीं। इस शो में बहू के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया था। उनकी भोली सी सूरत और एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई