वो अभिनेत्रियां जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, नंबर वन है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

HomeCinema

वो अभिनेत्रियां जिनके इंस्टाग्राम पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स, नंबर वन है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

एक दौर था जब फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं का ज्यादा बोलबाला था। बॉलीवुड में सिर्फ तीनों खान ही सबसे पॉपुलर माने जाते थे, पर आज के समय में दुनिया और स्थ

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with lovely photos
कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut
Fat To Fit हुए आमिर खान के बेटे जुनैद खान, दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, तस्वीरें और वीडियो वायरल

एक दौर था जब फिल्मी दुनिया में अभिनेताओं का ज्यादा बोलबाला था। बॉलीवुड में सिर्फ तीनों खान ही सबसे पॉपुलर माने जाते थे, पर आज के समय में दुनिया और स्थितियां काफी बदल गई हैं। अब बॉलीवुड में कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने तीनों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, हम बात कर हैं स्टार्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की। बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप पांच महिला सेलिब्रिटीज के बारे में जो आज फॉलोअर्स के मामले में पुरुषों से बहुत आगे निकल गई हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार भी बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में आई फिल्म ‘द हीरो’ से अपने करियर की शुरुआत की। इंस्टाग्राम पर उनके 60.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो किसी भी अन्य भारतीय सेलिब्रिटी से कही ज्यादा हैं। हालांकि उनसे आगे सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने हाल ही में 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स बढ़कर 58.3 मिलियन हो गए हैं। हाल ही के समय में श्रद्धा इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट के बाद तीसरे नंबर पर थीं। अब दीपिका और आलिया को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।