ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस पहुंचींं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा, होगी पूछताछ

HomeCinema

ड्रग्स कनेक्शन: NCB ऑफिस पहुंचींं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा, होगी पूछताछ

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के ऑफिस पहुंच गई हैं। करिश्मा को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुए बॉलीवुड के ड्र

रांझणा को हुए आठ साल: सोनम कपूर फिल्म से हुईं हिट, धनुष को बॉलीवुड में मिली जगह
इस एक्टर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, कहा-उनसे मिली एक अनोखी सीख
कोरोना से बचने कवायद:’भूल भुलैया 2′ के सेट पर तब्बू को मिला Z प्लस कोरोना कवच, बायो बबल में ही रहती हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के ऑफिस पहुंच गई हैं। करिश्मा को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले से शुरू हुए बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन से जुड़े सवाल करने के लिए बुलाया है। करिश्मा काफी समय से गायब थीं और अब आखिरकार एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं। करिश्मा प्रकाश यहां अपने वकील संग आई हैं। बताया जा रहा है कि जॉइंट डायरेक्टर समीर वानखेड़े और एनसीबी की एक महिला अफसर के सामने करिश्मा पेश हुई हैं।

करिश्मा के घर से मिले थे ड्रग्स
पिछले दिनों NCB की रेड के दौरान करिश्मा के घर से हशीश बरामद हुआ था, जिसके बाद करिश्मा को 2 बार NCB ने समन भेजा था। NCB सूत्रों के मुताबिक, केस नंबर 15/20 में करिश्मा और दीपिका पादुकोण दोनों से आमने सामने बैठाकर चैट दिखाकर पूछताछ हुई थी।