HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty assertion general particulars break up battle, despair and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide

[ad_1] सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिलेशनशिप-अफेयर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की सुशांत संग पहली मुलाकात साल 2013 में हुई। उस

Shahid Kapoor कोरोना को लेकर हुए सावधान, ट्रोलर्स बोले- इतना डरते हो तो निकले क्यों?
Draupadi का किरदार निभाएंगी Rhea Chakraborty? महाभारत की कहानी पर आधारित होगी ये फिल्म
सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video

[ad_1]

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिलेशनशिप-अफेयर

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिलेशनशिप-अफेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया की सुशांत संग पहली मुलाकात साल 2013 में हुई। उस दौरान सुशांत “शुद्ध देसी रोमांस” तो रिया “मेरे डैड की मारूति” की शूटिंग कर रही थीं। इसके बाद दोनों की मुलाकात कई बार हुई और दोनों रिलेशनशिप में आए गए।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की शादी

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की शादी

कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती है कि पुलिस की पूछताछ में रिया ने बात स्वीकार की कि सुशांत और रिया शादी करने वाले थे। दोनों साल के अंत तक शादी करने का विचार भी कर रहे थे। हालांकि अभी कुछ भी ऑफिशियल सॉर्स के जरिए सामने नहीं आया है। इसीलिए फिल्मीबीट हिंदी इस बारे में पुष्टि नहीं करता है।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की प्रॉपर्टी

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की प्रॉपर्टी

मीडिया के मुताबिक दोनों एक साथ प्रॉपर्टी भी खरीदने वाले थे। इस बार में मीडिया से पहले एक प्रॉपर्टी डीलर ने भी कही थी। आज तक से बातचीत में प्रॉपर्टी डीलर सनी सिंह ने बताया था कि रिया और सुशांत दोनों शादी करने वाले थे। इसीलिए दोनों साथ में मकान ढूंढ रहे थे। इस डीलर ने ये भी मीडिया को बताया कि जिस मकान में पहले दोनों साथ रह रहे थे वहां, लेट नाइट पार्टी की वजह से पड़ोसियों की शिकायत थी। इसीलिए दोनों मकान बदलना चाहते थे।

लॉकडाउन में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ रह रहे थे

लॉकडाउन में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ रह रहे थे

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी दावा है कि लॉकडाउन में दोनों एक साथ रह रहे थे। मुंबई के बांद्रा स्थित एक फ्लैट में दोनों रह तो रहे थे लेकिन रिया ने सुशांत के कहने पर ही घर छोड़ा था।

सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन- रिया ने क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत का डिप्रेशन- रिया ने क्या कहा

सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से क्लीनिकल डिप्रेशन में थे। वह दवाइयां भी ले रहे थे। मीडिया के मुताबिक, जब पुलिस ने रिया से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा वह योग, मेडिटेशन व दवाएं ले रहे थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ समय से वह निराश और उदास भी महसूस कर रहे थे। इस वजह से सुशांत ने दवाइयां लेना बंद कर दिया था।

सुशांत को आने लगी थीं अजीबो गरीब अवाजें

सुशांत को आने लगी थीं अजीबो गरीब अवाजें

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि सुशांत की हालात ऐसे ही गई थी कि वह कहते थे कि उन्हें कुछ आवाजे सुनाई दे रही हैं। वहीं इस बारे में महेश भट्ट की एसोसिएट ने भी खुलासे किए थे।

क्यों रिया चक्रवर्ती ने छोड़ दिया था सुशांत का घर ?

क्यों रिया चक्रवर्ती ने छोड़ दिया था सुशांत का घर ?

पीपिंग मून की खबर की माने तो रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत का बांद्रा वाला घर हॉन्टेड था। वहीं ट्रेड एनालिटिक कोमल नाहटा की मानें तो उन्होंने वीडियो शेयर करके कहा कि रिया चक्रवर्ती को घर छोड़ने के लिए खुद सुशांत ने ही कहा था। वह नहीं चाहते थे कि रिया भी टेंशन में आए। इसीलिए रिया ने वह घर छोड़ दिया।

क्या परिवार को नहीं पसंद थी रिया चक्रवर्ती

क्या परिवार को नहीं पसंद थी रिया चक्रवर्ती

एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रिया चक्रवर्ती ने बताया था कि शुरुआत में सुशांत की फैमिली संग वह नहीं घुली मिली थी। यही कारण था कि शुरुआत में वह उन्हें पसंद नहीं करते थे। लेकिन बाद में सब सही हो गया था और शादी के बारे में भी सुशांत और रिया विचार कर रहे थे।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप

पिंकविला रिपोर्ट के मुताबिक रिया और सुशांत कार्टर रोड स्थित किराए के मकान में साथ में रह रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त सिद्धार्थ पितानी भी रह रहे थे। ब्रेकअप व लड़ाई के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस ने दोनों के बीच हुई बातचीत वाले मैसेज की डिटेल भी मांगी है। अंदेशा था कि दोनों के बीच में लड़ाई हुई और इसके बाद रिया अपने घर चली गई।

क्यों नहीं उठाया था रिया चक्रवर्ती ने फोन?

क्यों नहीं उठाया था रिया चक्रवर्ती ने फोन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सुसाइड से एक रात पहले यानी शनिवार को सुशांत ने दो कॉल किए थे जिसमें से एक कॉल दोस्त महेश शेट्टी को और दूसरा रिया चक्रवर्ती को। इस पर कोमल नाहटा ने बताया था कि रिया उस दौरान सो चुकी थी इसीलिए वह फोन नहीं उठा पाईं।

सुशांत और रिया की फिल्म

सुशांत और रिया की फिल्म

निर्देशक रूमी जाफरी ने खुलासा किया कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत साथ में उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन के चलते सब अटक गया। लेकिन सुशांत ने कहा था कि वह लॉकडाउन के बाद इसपर काम शुरू करेंगे।

[ad_2]

Source link