Holi 2021: इन सितारों के लिए इस बार की होली है बेहद खास, शादी के बाद मनाएंगे रंगों का पहला त्योहार

HomeCinema

Holi 2021: इन सितारों के लिए इस बार की होली है बेहद खास, शादी के बाद मनाएंगे रंगों का पहला त्योहार

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में रंगों के त्योहार होली ही तैयारियां जोर-शोर से देखने को मिल रही हैं। कोरोना महामारी के बीच भी इस त्योहार को लेकर लोगों का

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, बोलीं- यकीन करना बहुत मुश्किल
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
Irrfan Khan Update सर्जरी के बाद लंदन से भारत लौटे इरफ़ान

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में रंगों के त्योहार होली ही तैयारियां जोर-शोर से देखने को मिल रही हैं। कोरोना महामारी के बीच भी इस त्योहार को लेकर लोगों का उत्साह पहले जितना ही देखने को मिल रहा है। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं जिनकी शादी के बाद यह पहली होली रहने वाली हैं। बीते एक साल की अंदर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने शादी की। ऐसे में हम आपको उन कलाकारों से रूबरू करवाते हैं जिनकी शादी के बाद इस बार पहली होली रहने वाली हैं।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने इस साल 24 जनवरी को शादी की थी। अलीबाग में हुई उनकी इस शादी में उनके कुछ करीब दोस्तों और रिश्तेदार शामिल हुए थे। वहीं वरुण ने अपनी शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की थीं। वहीं उनकी शादी की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। शादी के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल की यह पहली होली है।

बॉलीवुड की मशहूर गायिक नेहा कक्कड़ ने बीते साल 24 अक्टूबर को दिल्ली में पंजाबी गायक रोहनप्रीत से शादी की। दोनों की शादी की सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही थी। तस्वीरों के जरिए फैंस को नेहा और रोहनप्रीत की शादी का हर अपडेट मिला। शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की इस बार पहली होली रहने वाली है।