लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, पड़े पुलिस के डंडे

HomeNews

लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, पड़े पुलिस के डंडे

लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, पड़े पुलिस के डंडे कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में ल

‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य की किडनी फेल होने से हुई मौत, को-स्टार रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि
दुबई के शासक की राजकुमारी पत्नी के बॉडीगार्ड से संबंध, चुप रहने को दिए 12 करोड़
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide

लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, पड़े पुलिस के डंडे

कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के चलते सभी लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। पीएम मोदी ने साफ कहा कि “इसे एक तरह से कर्फ्यू ही समझिए।” पुलिस बहुत सख्त है और बाहर निकलने पर लोगों की जमकर पिटाई हो रही है। लोग घरों में रहकर अलग-अलग तरह से अपना वक्त बीता रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर लॉकडाउन से जुड़े मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं।

गुत्थी पर पुलिस ने बरसाए डंडे

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी का भी एक मीम जमकर वायरल हो रहा है। यह मीम सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा कि हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो। मीम में सुनील ग्रोवर ने दिखाया है कि बेवहज कैसे घर से निकलने पर पुलिस पकड़ रही है और पिटाई कर रही है। सुनील ने अपनी फिल्म के दो सीन्स को मिलाकर ये मीम बनाया है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस

बता दें कि इस मीम को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में सुरक्षित कदम उठाने के बावजूद संक्रमितों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है। आलम यह है कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।

20 साल पीछे चला जाएगा भारत

बता दें कि कोरोना वायरस के साथ इस जंग में पूरे देश इस समय संकट की घंडी से गुजर रहा है। फिल्म जगत से लेकर टीवी जगत तक और स्पोर्ट्स से लेकर बाजार तक तकरीबन हर एक क्षेत्र को बंद किया गया है। पीएम मोदी ने संबोधन में साफ कहा कि यदि ये 21 दिन देश को बंद नहीं किया गया तो भारत 20 साल पीछे चला जाएगा।