निम्मी ने निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर,

HomeCinema

निम्मी ने निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर,

निम्मी ने निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर मिलते ही

फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन के रोल का खुलासा, फ्रीडम फाइटर के रूप में आएंगे नजर
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर ने किए Four चौंकाने वाले खुलासे
लता मंगेशकर और आशा भोसले पर भी लग चुके हैं खेमेबाजी के आरोप

निम्मी ने निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर,

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर मिलते ही फिल्मी जगत में शोक पसर गया। आपको बता दें कि वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मुंबई के सरला नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा कि RIP. प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका धन्यवाद। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।

महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा कि आप अपने दिल की इच्छा को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। Goodbye Nimmiji ।
प्रोड्यूसर नावेद जाफरी ने भी निम्मी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि एक खूबसूरत आत्मा का आज निधन हो गया। भगवान उनके परिवार को ताकत प्रदान करें।
जावेद जाफरी ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे कुछ सालों पहले 4 क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटीज के साथ फ्रेम में आने का एक अवसर मिला था। निम्मी आंटी के निधन पर याद आ गया।
राइटर गौतम चिंतामणि ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि निम्मी जी की मृत्यु के साथ, भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा के साथ का रिलेशन भी हमेशा के लिए खो गया। बरसात, अमर और आंधियां जैसी यादें देने के लिए धन्यवाद।
कांग्रेस नेता अलका लांबा भी काफी दुखी दिखीं उन्होंने लिखा निम्मी के लिए मेरे फेवरेट गाने के साथ ट्रिब्यूट।

वी बिजनेस एनालिस्ट अतुल मोहन ने लिखा कि दुखद समाचार एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया। वो 1950-60 में हिट फिल्में देने के लिए जानी जाती थीं। आन, बरसात, अमर, दाग, दीदार, मेरे महबूब, कुंदन जैसी फिल्में उन्होंने दीं।
एक्ट्रेस तब्स्सुम ने भी निम्मी के निधन पर दुख जताया और लिखा कि अभी पता चला हमारी प्यारी आपा इस दुनिया से चली गई हैं।
बताते चले कि निम्मी ने 16 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरु किया था। साल 1949 से लेकर 1965 तक काम किया। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार है। उनका असली नाम ‘नवाब बानो’ था। निम्मीर ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था।