खतरों के खिलाड़ी: तेजस्वी पर गुस्सा हुए रोहित शेट्टी बोले- अपनी हद में रहो

HomeTelevision

खतरों के खिलाड़ी: तेजस्वी पर गुस्सा हुए रोहित शेट्टी बोले- अपनी हद में रहो

खतरों के खिलाड़ी: तेजस्वी पर गुस्सा हुए रोहित शेट्टी बोले- अपनी हद में रहो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10  में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अ

रश्मि देसाई की स्वीमिंग पूल वाली तसवीर ने बढ़ाया तापमान, बिकिनी में दिखीं सुपर हॉट
टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में ‘इंडियन आइडल 12’ को नहीं मिली जगह, ये शो बना नंबर वन
इमली से दूर हो रहा है आदित्य, मौत के मुंह से बाहर आएगी मालिनी
खतरों के खिलाड़ी: तेजस्वी पर गुस्सा हुए रोहित शेट्टी बोले- अपनी हद में रहो
खतरों के खिलाड़ी सीजन 10  में टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी क्यूटनेस के साथ बेहतरीन टास्क परफॉर्मेंस कर सभी का दिल जीत रही हैं। इतनी ही नहीं रोहित शेट्टी के साथ उनकी मस्ती भी लोगों को भा रही है। लेकिन इस बार शो में ऐसा कुछ हुआ की रोहित शेट्टी उनके ऊपर काफी गुस्सा हुए और उन्हें हद में रहने के लिए कहा।
क्यों नाराज हुए रोहित
असल में शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में रोहित शेट्टी तेजस्वी पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी रोहित पर आरोप लगाती हैं कि वो अमृता खानविलकर के साथ थोड़ा नरमी से पेश आते हैं। बस फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार देखने को मिलती है। लेकिन बता दें कि शो में तेजस्वी ये सब फनी तरीके से कहती हैं। तेजस्वी कहती हैं कि रोहित सर ने अमृता को एडवांटेज दिया। मेरे पैर जल गए हैं इसलिए। हालांकि, रोहित इस पर तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं यहां पर किसी शॉर्टकट की वजह से नहीं आया हूं। जो कुछ भी मैं आज हूं उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है। अपनी हद में रहो तेजस्वी, नहीं तो शो से बाहर कर दी जाओगी।
अब आगे क्या होगा?
आपको बता दें कि बीते दिनों शो में ऐसा ही एक टास्क हुआ था जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। इसमें कंटेस्टेंट को अपने फोन की कुर्बानी देनी पड़ी थी। टास्क के अनुसार कंटेस्टेंट को तीन मोबाइल फोन को अनलॉक करना था। उनको तीन पासवर्ड भी दिए गए, जो अलग-अलग कंटेनर में थे। उन कंटेनर में कीड़े मकौड़ों थे। ट्विस्ट ये था कि अगर कंटेस्टेंट इस टास्क में फेल हो जाते हैं, तो उनके फोन तोड़ दिया जाएंगे। इस टास्क को तेजस्वी पूरा नहीं कर पाने पर उनका फोन तोड़ दिया गया।