‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विलन के किरदार में आएंगे नजर

HomeCinema

‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विलन के किरदार में आएंगे नजर

साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती (Heropanti)' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff) की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. डेब्

eight साल तक बेरोजगार थे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अब्दुल, अब 2 रेस्टोरेंट के हैं मालिक
सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias
किश्वर मर्चेंट बोलीं- एक प्रोड्यूसर ने मुझे हीरो के साथ सोने को कहा था, ‘हर इंडस्ट्री में ये होता है’

साल 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती (Heropanti)’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff) की फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है. डेब्यू के बाद पहली ही फिल्म में फिल्मफेयर जीतने वाली इस फिल्म का सीक्वल यानी ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) की तैयारियां हो रही है. फिल्म में टाइगर के साथ एक और एक्टर की एंट्री होने जा रही है, जो फिल्म में टाइगर से टक्कर लेते दिखाई देंगे. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) में वह विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं.

टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) दोनों पहले भी साथ काम चुके हैं. दोनों ने फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में एक साथ काम कर चुके हैं. फैंस फिल्म ‘हीरोपंती 2’ (Heropanti 2) की घोषणा के बाद फिल्म का इतंजार बेसब्री से कर रहे हैं.

‘हीरोपंती 2’ की घोषणा पिछले साल हुई थी. कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पहले फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया था, लेकिन फिर लॉकडाउन की वजह से सब थम गया. महाराष्ट्र में महामारी के चलते लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटने के बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है. फिल्म का अहमद खान निर्देशन कर रहे हैं, जो टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ में डायरेक्ट कर चुके हैं.

साल 2014 में रिलीज हुए फिल्म के पहले पार्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन थीं तो फिल्म के सीक्वल में तारा सुतारिया नजर आएंगी. टाइगर श्रॉफ ने इस साल अपने जन्मदिन पर बताया था कि फिल्म ‘हीरोपंती 2’ सिनेमाघरों में 3 दिसंबर को रिलीज होगी. यह फिल्म पहले 16 जुलाई 2021 को रिलीज होने वाली थी. फिल्म ‘हीरोपंती 2’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.