सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और मनोज कुमार (Manoj Kumar) बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. मनोज कुमार, राजेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे.

HomeCinema

सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और मनोज कुमार (Manoj Kumar) बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. मनोज कुमार, राजेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे.

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के साथ एक खिताब जुड़ गया था वो था 'जुबली कुमार'. 60 के दशक में राजेंद्र की कई फिल्मों ने सिन

Ankita Lokhande ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती, कहा- वो बड़ा एक्टर था
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के साथ एक खिताब जुड़ गया था वो था ‘जुबली कुमार’. 60 के दशक में राजेंद्र की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली बनाई. वो जितने बड़े स्टार थे उतने ही अच्छे इंसान भी थे. दरअसल, मनोज कुमार (Manoj Kumar) अपने स्ट्रगल के दिनों में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) के बेहद करीब थे. इतना ही नहीं वो राजेंद्र कुमार को अपना बड़ा भाई मानते थे.

जब मनोज कुमार को उनकी पहली बड़ी फिल्म मिली जिसका नाम था ‘पिया मिलन की आस’ (Piya Milan Ki Aas) और उसके लिए उन्हें 1 हजार रुपये एडवांस दिए गए तब, मनोज कुमार उन 1 हजार रुपयों को लेकर प्रोड्यूसर के ऑफिस से सीधे राजेंद्र कुमार के पास पहुंचे. मनोज जानते थे कि राजेंद्र कुमार कहां शूटिंग कर रहे थे, और राजेंद्र कुमार के पास पहुंच कर मनोज ने रुपये उनके पैरों में रख दिए.

राजेंद्र कुमार ने ये देखकर मनोज कुमार को गले से लगा लिया और उन हजार रुपयों में अपनी तरफ से 100 रुपये और मिला दिए. वो रुपये राजेंद्र कुमार ने मनोज कुमार को देते हुए कहा, ‘अब हो गए ये ग्यारह सौ रुपये, बहुत शुभ होते हैं.’ राजेंद्र कुमार उस दिन इतने खुश हुए जैसे मनोज को नहीं बल्कि उन्हें पहली फिल्म मिली हो. इतना ही नहीं, राजेंद्र कुमार उस दिन फिल्म के सेट पर थे. उन्होंने मनोज कुमार को उनकी पहली फिल्म मिलने की खुशी में राजेंद्र कुमार ने पूरे सेट पर मिठाई बंटवाई थी. इतना बड़ा था राजेंद्र कुमार का दिल.