सलमान ख़ान की फ़िल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की ताबड़तोड़ कमाई

HomeCinema

सलमान ख़ान की फ़िल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की ताबड़तोड़ कमाई

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच 13 मई को ईद के मौक़े पर रिलीज़ हुई सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी व

अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan
सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया चक्रवर्ती पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ओलिव ग्रीन ड्रेस में सारा अली खान ने खींचा सबका ध्यान, फैंस कर रहे हैं तारीफ

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच 13 मई को ईद के मौक़े पर रिलीज़ हुई सलमान ख़ान की फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी व्यूअरशिप हासिल की है। हालांकि, सिनेमाघर बंद होने की वजह से फ़िल्म देश में सिर्फ़ तीन थिएटर्स में रिलीज़ हुई। वहीं, ओवरसीज़ में फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की गयी, जहां इसकी कमाई 2 मिलियन डॉलर के क़रीब पहुंच चुकी है।

राधे, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर Pay Per View के आधार पर रिलीज़ की गयी थी। ज़ीप्लेक्स पर फ़िल्म को एक बार देखने के लिए दर्शक को 249 रुपये चुकाने पड़ते हैं। राधे ने रिलीज़ के चार दिनों में 8.9 मिलियन यानी 89 लाख व्यूज़ हासिल किये थे।

इस आधार पर रिलीज़ के चार दिनों में राधे ने लगभग 221 करोड़ रुपये डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुटाये हैं। इसमें से 4.2 मिलियन व्यू़ज़ पहले दिन के हैं, जिसे ख़ुद निर्माता कम्पनी सलमान ख़ान फ़िल्म्स और ज़ी स्टूडियोज़ ने जारी किया था। ट्रेड जानकार मानते हैं कि राधे को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज़ करना निर्माताओं के लिए मुनाफ़े का सौदा रहा है।

अब अगर फ़िल्म के थिएट्रिकल बिज़नेस की बात करें तो देश में यह फ़िल्म सिर्फ़ 3 सिनेमाघरों में रिलीज़ की गयी। ये तीनों सिनेमाघर त्रिपुरा में हैं। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में इन 3 सिनेमाघरों से लगभग साठ हज़ार की कमाई की है। यह कमाई तब है, जबकि वहां प्रतिबंधों के साथ बहुत कम देर के लिए सिनेमाघर खोले गये हैं।

राधे की कमाई का तीसरा ज़रिया ओवरसीज़ के सिनेमाघर हैं, जहां फ़िल्म ठीक-ठीक स्क्रींस पर रिलीज की गयी है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और मिडिल ईस्ट में फ़िल्म थिएटर्स में लगी है। ऑस्ट्रेलिया में फ़िल्म ने रिलीज़ के 6 दिनों में लगभग 2.21 करोड़ जमा किये हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड में लगभग 42 लाख रुपये बटोरे हैं। ओवरसीज़ में राधे की कमाई 2 मिलियन डॉलर के क़रीब पहुंच चुकी है, जिसमें से लगभग 70 फीसदी मिडिल ईस्ट से आया है।