वक्त-वक्त की बात: जया बच्चन के मुंह से निकली वो बात राजेश खन्ना के लिए पड़ी भारी, यूं सिमटता चला गया करियर

HomeCinema

वक्त-वक्त की बात: जया बच्चन के मुंह से निकली वो बात राजेश खन्ना के लिए पड़ी भारी, यूं सिमटता चला गया करियर

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक बॉलीवुड में कोई अभिनेता नहीं तोड़

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश भट्ट की तस्वीरें वायरल- #MaheshBhatt पर आरोप PICS Sushant Singh Rajput girlfriend Rhea Chakraborty And Mahesh Bhatt Viral Photographs
Major Dhyan chand की Biopic का रास्ता साफ, SRK और Vicky Kaushal में लगी रेस !!
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक बॉलीवुड में कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया। उस दौर में राजेश खन्ना को लेकर जो लोगों की दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग दीवाने रहते थे। लेकिन कहते हैं कि जया बच्चन की एक हाय ने राजेश खन्ना का करियर ऐसा चौपट किया कि उनका सुपरस्टारडम गिरता चला गया।

 

दरअसल, अमिताभ बच्चन के पर्दे पर आने के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम डगमगाने लगा था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना अमिताभ से चिढ़ने लगे थे। एक बार तो उन्होंने बिग बी का अपमान भी कर दिया था जिस पर जया बेहद नाराज हो गईं थीं। राजेश खन्ना की ये जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी मानी जाती है। अमिताभ बच्चन ने जब पर्दे पर कदम रखा तो इंडस्ट्री में बहुत से स्थापित कलाकार मौजदू थे। राजेश खन्ना उस वक्त अपनी सफलता के चरम पर थे। राजेश खन्ना की फिल्में दमदार कहानी, शानदार अभिनय और उनके लाजवाब एक्सप्रेशन के चलते सुपरहिट हुआ करती थीं। हालांकि जब अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के रोल में नजर आए तो दर्शकों की पसंद बदलने लगी।

ये उन दिनों की बात है जब राजेश खन्ना और जया बच्चन फिल्म बावर्ची की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त अमिताभ बच्चन और जया का प्रेम प्रसंग भी उफान पर था। हालांकि अमिताभ उन दिनों एक सामान्य अभिनेता के तौर पर ही जाने जाते थे। राजेश खन्ना के सामने तो उनकी कोई गिनती ही नहीं थी। उस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे और जया उनकी हीरोइन थीं।

कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के अफेयर को लेकर राजेश खन्ना काफी उल्टा सीधा बोलते थे। अक्सर वो जया के सामने ही अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे। ये बात जया से बर्दाश्त नहीं होती थी। और फिर एक दिन जया का पारा चढ़ गया।

लोग कहते हैं कि किसी का दिल बहुत दुखी हो और उस वक्त उसके मुंह से कोई बात निकल जाए तो वो सच होकर रहती है। राजेश खन्ना की बातों से दुखी होकर जया बच्चन के मुंह से भी निकल गया, ‘एक दिन जमाना देखेगा कि ये (अमिताभ बच्चन) कहां होंगे और आप कहां रह जाएंगे।’

जया के मुंह से निकली ये बात आगे चलकर एकदम सच साबित हुई। धीरे धीरे अमिताभ अपने अभिनय के दम पर बड़े सुपरस्टार बन गए और राजेश खन्ना का करियर ढलता चला गया। यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया जब राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं और अमिताभ सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गए।