ब्लैक क्रॉप टॉप में शिल्पा शेट्टी का जलवा, जानें कितनी है इस आउटफिट की कीमत

HomeFashion

ब्लैक क्रॉप टॉप में शिल्पा शेट्टी का जलवा, जानें कितनी है इस आउटफिट की कीमत

46 साल की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी काफी फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन

Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने फोटोशूट में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहें हैं ट्रोल
शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,
Manish Malhotra के ‘Nooraniyat’ क्लैक्शन के लिए कराया Hina Khan ने फोटोशूट, देखें फोटोज

46 साल की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज भी काफी फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होती हैं. वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे ब्लैक क्रॉप टॉप और सेक्विन पैंट में नजर आ रही हैं. उनकी यह तस्वीरें उनकी आने वाली फिल्म हंगामा 2 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान की हैं.

इस इवेंट के लिए, शिल्पा स्लीवलेस ब्लैक क्रॉप टॉप और सेक्विन ग्लिटर ट्राउजर में नजर आईं. एक्ट्रेस पर यह आउटफिट काफी जंच रहा है. तस्वीरों में देखा जा सकता है एक्ट्रेस ने अपने लुक को खुले बालों और लाइट मेकअप से कम्पलीट किया है.

शिल्पा शेट्टी अपने हर नए लुक के साथ फैंस को इंप्रेस करती दिखाई देती हैं. ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न शिल्पा शेट्टी का हर लुक ट्रेंड में रहता है. एक्ट्रेस इन दिनों सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं. सेट पर शिल्पा का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिलता है. शिल्पा द्वारा पहना गया ये ट्राउजर Nadine Merabi’s की वेबसाइट पर उपलब्ध है. जिसकी कीमत 18,610 रुपये है.

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्मों में काफी समय से नजर नहीं आई हैं. इन दिनों एक्ट्रेस सुपर डांसर 4 को जज कर रही हैं. शिल्पा शेट्टी जल्द ही हंगामा 2 में नजर आने वाली हैं. ये 2003 में आई फिल्म हंगामा का सीक्वल है. मालूम हो, शिल्पा, सब्बीर खान की निकम्मा में भी काम कर रही हैं.