ब्रह्मास्त्र’ को लेकर आई एक बुरी खबर, जानकर निराश हो जाएंगे आलिया-रणबीर के फैंस!

HomeCinema

ब्रह्मास्त्र’ को लेकर आई एक बुरी खबर, जानकर निराश हो जाएंगे आलिया-रणबीर के फैंस!

बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट -रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर फिर से एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट

अमिताभ बच्चन और एकता कपूर इस बार नहीं देंगे दिवाली की पार्टी, कोरोना नहीं बल्कि ये है वजह
सारा अली खान ने भाई के जन्मदिन पर बिकिनी में शेयर की तस्वीर, हो गईं ट्रोल
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala

बॉलीवुड डायरेक्टर अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट -रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर फिर से एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो साल 2021 में रिलीज होने वाली ये फिल्म अब अगले साल यानि 2022 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है। हालांकि इसको लेकर भी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इस साल रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने इसे अगले साल 2022 में गर्मी के दिनों में रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। क्योंकि अभी भी फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन काम बाकि है, जिसपर काम चल रहा है।

साल 2021 के अंत में कोरोना वायरस खराब हुए हालात सामान्य हो जाते हैं तो अयान मुखर्जी फिल्म का बचा हुआ काम निपटाएंगे। बता दें कि इससे पहले ऐसी खबरें थी कि यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी। हालांकि मौजूदा हालत को देखकर मेकर्स इस फैसले पर विचार कर रहे हैं।

ये फिल्म किसी ना किसी कारण टलती चली आई है और जबकि फिल्म साल 2018 में फ्लोर पर आई थी। फिल्म को लेकर स्टार्स काफी उत्साहित थे । इतना ही नहीं फैंस को ‘ ब्रह्मास्त्र ‘ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। इंतजार कर रहे फैंस को अभी तक इस फिल्म का एक भी प्रोमो तक देखने को नहीं मिला है। हाल ही में जब शूटिंग पूरी होने की खबर आई थी तो फैंस इंतजार कर रहे कि जल्द ही इसका दमदार ट्रेलर देखने को मिलने वाला है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।