बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने खोले दरवाजे, शुरू की ये फिल्म कंपनी

HomeCinema

बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने खोले दरवाजे, शुरू की ये फिल्म कंपनी

नए दौर की उन चोटी की अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत आदि के अलावा अब तापसी पन्नू की भी एंट्री हो गई है जिनका अपना प्रोडक्शन हाउस है। कुछ द

FWICE Director BN Tiwari says that Salman khan helps me and household on this lock down
बिंग ह्यूमन सलमान खान पर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप Dabangg director abhinav kashyap alleged focused salman Khan Being human organisation
‘हिचकी’ फेम लीना आचार्य की किडनी फेल होने से हुई मौत, को-स्टार रोहन मेहरा ने दी श्रद्धांजलि

नए दौर की उन चोटी की अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत आदि के अलावा अब तापसी पन्नू की भी एंट्री हो गई है जिनका अपना प्रोडक्शन हाउस है। कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री एशा देओल ने अपनी कंपनी शुरू की है और अब तापसी ने भी अपना प्रोडक्शन हाउस ‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ लॉन्च कर दिया है। तापसी पन्नू की हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ को लोगों ने खास पसंद नहीं किया, लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों ‘लूप लपेटा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘दो बारा’, दक्षिण की एक फिल्म और ‘शाबाश मिठू’ पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं।

 

‘ऑउटसाइडर्स फिल्म्स’ के लिए तापसी ने प्रांजल खंढडिया के साथ हाथ मिलाया है जो पिछले दो दशक से कंटेंट और फिल्म निर्माण से जुड़े रहे हैं। प्रांजल इससे पहले ‘सुपर 30’, ‘सूरमा’, ‘पीकू’, ‘मुबारकां’, ‘अज़हर’आदि फिल्मों के प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं। तापसी की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ का निर्माण भी उन्होंने किया है।

प्रोडक्शन हाउस के लॉन्च पर तापसी ने कहा, “मैं इस नए सफर पर निकलने तथा अपने प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ के सहारे सिनेमा के प्रति अपने प्यार में विविधता लाने को लेकर रोमांचित हूं। मैं हमेशा अपना प्रोडक्शन हाउस स्थापित करने के बारे में सोचा करती थी। अपने 11 साल के करियर में मुझे दर्शकों और इंडस्ट्री का बहुत सपोर्ट और प्यार मिला है।”

अपनी खुद की कंपनी बनाने को लेकर भी तापसी के इरादे बिल्कुल साफ हैं। वह कहती हैं, “आउटसाइडर्स फिल्म्स के माध्यम से इंडस्ट्री का कर्ज चुकाना और उन प्रतिभाओं को सशक्त बनाना मेरा लक्ष्य है जो कामयाबी की तलाश में हैं और मेरी ही तरह जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। प्रांजल और मैं साथ मिलकर कैमरे के आगे और पीछे से नई और जोशीली प्रतिभाओं के लिए मौके उपलब्ध कराने का इरादा रखते हैं।

कंपनी का नाम रखने के बारे में तापसी बताती हैं, “प्रांजल और मेरा बैकग्राउंड बड़ा साधारण रहा है इसीलिए ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ नाम हमें भा गया। हमारा उद्देश्य है कि हम सोद्देश्य, मनोरंजक और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट वाली फिल्में प्रोड्यूस करें।“ प्रांजल खंढडिया का कहना है, “ठोस पार्टनरशिप करने के लिए दोनों लोगों के बीच ढेर सारी समानताएं होने के साथ-साथ मतभिन्नता भी जरूरी है। इसी बिंदु पर हमारी साझेदारी इतनी दिलचस्प हो गई है। तापसी का और मेरा लक्ष्य एकसमान है, लेकिन हमारी राय और दृष्टिकोण जुदा हैं।

बताया गया कि आउटसाइडर्स फिल्म्स केवल मुनाफे में हिस्सेदारी वाला प्रोडक्शन हाउस ही बनकर नहीं रह जाएगा। कंपनी फिल्म निर्माण के हर विभाग में दिलचस्पी से काम करेगी। कंपनी की पहली फिल्म फ्लोर पर जाने को तैयार है। ये एक थ्रिलर फिल्म है जिसे तापसी पन्नू ही लीड करेंगी। गौरतलब ये भी है कि तापसी एक वेडिंग प्लानिंग कंपनी और एक बैडमिंटन टीम की मालकिन भी हैं।