प्रेग्नेंसी बाइबिल: करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लगे हैं आरोप

HomeNews

प्रेग्नेंसी बाइबिल: करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लगे हैं आरोप

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार यानी

फर्जी कोविड रिपोर्ट पर मुंबई पहुंच रहे लोगों की तलाश शुरू, उधर, बीएमसी ने गौहर खान पर कराई एफआईआर
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सदमे में है उनका पालतू कुत्ता, वीडियो वायरल | Sushant Singh Rajput’s pet canine devastated, heartbroken with actor’s demise, video viral

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार यानी 14 जुलाई को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है। अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है।

 

शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक ”प्रेग्नेंसी बाइबिल” का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द ‘बाइबल’ का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

 

शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने बताया, ‘हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।’

करीना ने नौ जुलाई को अपनी किताब का विमोचन किया था। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था। किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं। अभिनेत्री के अनुसार इस पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों गर्भकाल के दौरान महसूस किये गए शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों का उल्लेख किया है।