नहीं रुकेगी Saath Nibhaana Saathiya 2 की शूटिंग, मेकर्स ने

HomeTelevision

नहीं रुकेगी Saath Nibhaana Saathiya 2 की शूटिंग, मेकर्स ने

कोरोना के जारी कहर के बीच कई सेलेब्रिटीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिसकी वजह से कई प्रोजेक्ट्स के बीच में रुकने की खबरें आई हैं। वहीं इस टीवी क

Bigg Boss 13 03Dec बिगबॉस में नया ट्विस्ट रश्मि के बदले मिजाज
Imlie में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, Anupamaa के दर्शकों को लगने वाला है शॉक
Indian Idol 12 ने बटोरी खूब सुर्खियां, Anupamaa ने फिर से जीता दर्शकों का दिल

कोरोना के जारी कहर के बीच कई सेलेब्रिटीज कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिसकी वजह से कई प्रोजेक्ट्स के बीच में रुकने की खबरें आई हैं। वहीं इस टीवी का मशहूर शो ‘साथ निभाना साथिया 2’ के बंद होने की अफवाहें उड़ने लगीं। एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा के मुताबिक बताया जा रहा था कि शो की शूटिंग अचानक बंद कर दी गई है। जिससे शो के सभी एक्टर्स परेशान हैं। वहीं अब इन खबरों पर शो को मेकर्स की प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि शो बंद नहीं किया जा रहा। इसके अलावा शो की एक्ट्रेस आकांक्षा ने माफी मांगते हुए अपना स्टेटमेंट जारी किया है।

आकांक्षा जुनेजा ने कहा- ‘मेरी तरफ से कोई बात गलत तरीके से चली गई थी। मैं इसके लिए मांफी मांगती हूं। ‘साथिया 2’ के सेट पर शूटिंग सुचारू रूप से हो रही है और हम सभी ट्रैक पर हैं। हम गाइडलाइन्स के मुताबिक शूट कर रहे हैं और यहां पर कोई भी चिंता की बात नहीं है। मैं उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि इस न्यू नॉर्मल लॉकडाउन में हम सभी दर्शकों को एंटरटेन कर सकें’।

शो के मेकर्स पवन कुमार मारुत और रश्मि शर्मा ने कहा- ‘डेली सोप के मेकर्स के तौर पर, हम तैयार हैं रास्ते में आने वाली किसी भी मुश्किल से निपटने के लिए। हम सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं। ‘साथ निभाना साथिया 2’ का शूट ट्रैक पर है कोई बाधा नहीं है। हमारी कास्ट और क्रू इस देश के दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए काम कर रही है। हमारे पास बैकअप प्लान्स, एपिसोड बैंक्स और कई अन्य चीजें हैं’।

बता दें कि इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए सीरियल में कनक देसाई की भूमिका कर रहीं अभिनेत्री आकांक्षा जुनेजा ने कहा कि ‘हम योजना बना रहे थे कि शुक्रवार तक काम करके अतिरिक्त एपिसोड बना लें। शाम को जब हमने काम खत्म कर लिया और चले गए तो हमारे घर पर फोन आया। हमें पता चला कि शहर बंद है। हमने चर्चा की अब क्या होने वाला है। हमें नहीं पता कि हम कल शूटिंग कर रहे हैं या नहीं। किसी को कुछ पता नहीं है। प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि जब उन्हें अधिकारियों से कोई जानकारी मिलेगी तो वे हमें बता देंगे.मैं हैरान हूं। हमने छह महीने पहले ही शुरू किया था।’