ट्रोलिंग पर बोलीं हरभजन की पत्नी गीता बसरा, खराब परफॉर्मेंस पर क्रिकेटर्स की पत्नियां होती हैं सॉफ्ट टारगेट

HomeNews

ट्रोलिंग पर बोलीं हरभजन की पत्नी गीता बसरा, खराब परफॉर्मेंस पर क्रिकेटर्स की पत्नियां होती हैं सॉफ्ट टारगेट

अक्सर ऐसा देखने में आता है कि किसी स्टार क्रिकेटर की खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड पर फोड़ दिया जाता है और अक्सर इन्हें ट्रोल किया

भुज: जब 300 महिलाओं की मदद से भारतीय सेना ने नाकाम किए थे पाक के मंसूबे, ये है असली कहानी
Hrithik Roshan को ‘रावण’ बनाएगी Avatar की टीम? सिल्वर स्क्रीन पर आएगा भूचाल
Akshay Kumar ने Sooryavanshi की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘दिवाली पर आएगी.

अक्सर ऐसा देखने में आता है कि किसी स्टार क्रिकेटर की खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड पर फोड़ दिया जाता है और अक्सर इन्हें ट्रोल किया जाता है। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा को अक्सर इस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। हाल ही में स्पिनर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और कहा है कि क्रिकेटर्स की पत्नियां सॉफ्ट टारगेट होती हैं।

गीता बसरा ने कहा कि पॉजिटिव रहने से ज्यादा आसान नेगेटिव होना है। लोग आसानी से नेगेटिव जोन में जा सकते हैं और किसी की आलोचना कर सकते हैं, किसी को कसूरवार ठहरा सकते हैं और उन्हें गालियां दे सकते हैं। हम पत्नियां ना तो अपने क्रिकेटर हसबेंड के साथ खेलती हैं और ना ही हम टीम का हिस्सा हैं या उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। क्रिकेटर्स की पत्नियों को टारगेट करना आसान है क्योंकि हम सॉफ्ट टारगेट हैं।

बसरा ने कहा कि हरभजन सिंह जैसे लोकप्रिय क्रिकेटर की वाइफ होने के चलते उन्हें भी भज्जी की फील्ड पर खराब परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल होना पड़ा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे इन चीजों को दिल से नहीं लगाती हैं। उन्होंने कहा कि इस चीज से मुझे फर्क नहीं पड़ता है, मैं इस बारे में नहीं सोचती हूं, ये नेगेटिविटी का हिस्सा है। दुख तो होता है क्योंकि हम सिर्फ गेम इंजॉय करने और सपोर्ट करने जाते हैं लेकिन ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।