जाकिर खान स्टेण्ड अप कॉमेडियन लेखक के बारे में कुछ ख़ास बातें

HomeLife Style

जाकिर खान स्टेण्ड अप कॉमेडियन लेखक के बारे में कुछ ख़ास बातें

जाकिर खान स्टेण्ड अप कॉमेडियन लेखक के बारे में कुछ ख़ास बातें ज़ाकिर खान एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, प्रस्तुतकर्ता और अभिनेता हैं। साल 2012 में उन्हो

Nawazuddin Siddiqui Birthday: चौकीदारी की फिर ‘चोरी’ और फिर ‘मुखबिरी’..ऐसे बदली किस्मत, आज फिल्मी दुनिया पर राज, इतनी संपत्ति और.
Mika Singh की कुल संपत्ति जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका! करोड़ों में Net Worth, जानें Income-Cars Collection.
Malaika Arora और Arjun की नजदीकियों के बीच Ex पति Arbaaz Khan ने भेजा खास तोहफा

जाकिर खान स्टेण्ड अप कॉमेडियन लेखक के बारे में कुछ ख़ास बातें

ज़ाकिर खान एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, लेखक, प्रस्तुतकर्ता और अभिनेता हैं। साल 2012 में उन्होंने कॉमेडी सेंट्रल की  तीसरी सर्वश्रेष्ठ स्टैंड अप कॉमेडियन प्रतियोगिता जीतकर लोकप्रियता हासिल की। जाकिर ने AIB के साथ एक समाचार कॉमेडी शो का भी हिस्सा रहे हैं। जाकिर इस समय भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन में से एक हैं।

बचपन से ही मजाकिया है जाकिर
20 अगस्त में इंदौर में जन्में जाकिर आज लोगों को हंसाने का काम रहे हैं और लाखों होटो को खुशिया बांट रहे हैं। जाकिर के परिवार वाले असल में उन्हें एक सितार वादक बनता हुआ देखना चाहते थे। उन्होंने सितार सिखा भी लेकिन जाकि को यह काम बहुत मुश्किल लगा और उन्होंने इसे छोड़ दिया।

इंदौर से दिल्ली, दिल्ली से मुंबई

इसके बाद जन्म से ही मजाकिया मिजाज के रहे जाकिर ने उनकी कॉमेडी उन्हें दिल्ली ले आई। दिल्ली आने के बाद उन्होंने रेडियो आदि में काम किया जहां उनकी प्रतिभा में और निखार आया। इसी मेहनत ने उन्हें दिल्ली से मुंबई का टिकट दिलाया और वह अपने करियर के सफर पर मुंबई निकल गए।


Related image


प्रतिभा सिखाई नहीं जाती

जाकिर का मानन है कि जब वह कॉमिकस्तान या वन माइक स्टैंड जैसे मौकों पर कोच की तरह दिखते है तो वह बस सामने वाले के भीतर पहले से मौजूद प्रतिभा को मंच पर लाने के लिए हर कोशिश करते हैं क्योंकि कॉमेडी भी एक कला है और कला को सिखाया नहीं जा सकता वह सबके अंदर होती है।

सिनेमा से दूरी

आपको बता दें कि जाकिर का मानना है कि लोगों को हंसाना या गुदगुदाना सबसे टेढ़ी खीर है। लेकिन उसके बावजूद भी उनको उनके काम से बहुत प्यार है। फिल्मों में जाकिर अभी तक नहीं गए हैं इसके पीछे उनका अपना ही लॉजिक है उनका मानना है कि सिनेमा किसी की जागीर नहीं है। लेकिन, आज के युवाओं को जो गायक, जो डीजे, जो कॉमेडियन सबसे ज्यादा पसंद हैं, उनमें से किसी को सिनेमा के सहारे की जरूरत नहीं है।

–शाम्भवी मिश्रा


Saina Nehwal बहुत जल्द पर्दे पर होगी सायना नेहवाल की बायोपिक
Rajpal Yadav जानिए इनके जीवन से जुडी कुछ खास बातें