अपनी शर्टलेस फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर बोले-जोखिम लीजिये या मौका गवाइये

HomeCinema

अपनी शर्टलेस फोटो शेयर कर अर्जुन कपूर बोले-जोखिम लीजिये या मौका गवाइये

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने बड़ा ही शानदार कैप्शन लिखा है। फोटो में

कंगना रनौत का खुलासा- “मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया” VIDEO Kangana Ranaut Slams film mafia nepotism in bollywood For Sushant Singh Rajput Suicide
नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
पापा बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना? इस महीने घर में गूंजेगी किलकारी!

एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने बड़ा ही शानदार कैप्शन लिखा है। फोटो में आंखों पर गॉगल लगाए वह अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं।अर्जुन कपूर की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। उनके फैन्स इस फोटो को लाइक करते हुए एक्टर की टोन्ड बॉडी की तारीफ कर रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन लिखते हैं कि जोखिम लीजिये या मौका गवाइये…PS: क्या आपने अभी तक ट्रेलर देखा है?

बता दें कि इस फोटो से पहले अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म संदीप और पिंकी फरार का फर्स्ट पोस्टर आज रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं। संदीप और पिंकी फरार फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया।

अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फ़िल्म है। अर्जुन ने 2012 की फ़िल्म इश्क़ज़ादे से डेब्यू किया था, जिसमें परिणीति फीमेल लीड में थीं। इसके बाद अर्जुन, परिणीति के साथ 2018 में रिलीज़ हुई नमस्ते इंग्लैंड में साथ आये थे।