इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

HomeCinema

इस वजह से सेट पर सबके सामने शशि कपूर ने पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दिवाना करने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 18 अप्रेल, 1962 को उत्तर प्रदेश के क

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it
‘कपड़े उतारकर दिखाओ.कास्टिंग काउच पर ऐक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया सनसनीखेज खुलासा
परिवार ने छोड़ा, तंगी से हाल बुरा, एक्ट्रेस सविता बजाज को ओल्ड एज होम में भी नहीं मिल रही जगह

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी को दिवाना करने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 18 अप्रेल, 1962 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में एयरक्राफ्ट इंजिनियर थे। कई हिट फिल्में देने वाली पूनम ढिल्लों ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। पूनम इतनी खूबसूरत थी कि निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ का ऑफर दे दिया था।

अपने अभिनय से पूरी दुनिया में छाने वाली पूनम ढिल्लों एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।  बता दें कि पूनम ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘त्रिशूल’ में पहले काम करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में काफी समझाने पर वह मान गईं थीं। पहली ही फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली पूनम को ‘त्रिशूल’ में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।

बात दें कि इस फिल्म के एक सीन में पूनम को शशि कपूर को थप्पड़ मारना था। सीन के रीयल बनाने के लिए यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम को बिना बताए ही जोरदार तमाचा जड़ दिया। शशि कपूर ने ऐसा इसलिए किया ताकि ये सीन रियल लगे। हालांकि बाद में शशि कपूर ने पूनम से माफी मांगी थी।

पूनम अपने करियर के साथ साथ अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने साल 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की। शादी के बाद पूनम ने करीब पांच सालों तक फिल्मों में काम नहीं किया। इसके बाद साल 1997 में एक बार फिर उन्होंने फिल्म ‘जुदाई’ से वापसी की।