HomeCinemaNews

सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 p.c, trending on prime

[ad_1] सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को जब अचानक ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड होना शुरू हुए तब किसी को ये भनक भी नहीं थी कि वो ट्रेंड ह

महेश भट्ट ने किया ऐसा ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज-“SSR का मजाक उड़ाते हो, शर्मनाक” ट्रोल once more Mahesh Bhatt trolled for tweeting dying males put up social media name it shameful join with sushant singh rajput
सोनम कपूर, सुशांत की मौत के बाद फिर हुईं ट्रोल | Sonam Kapoor insensitive touch upon privilege amidst sushant singh rajput suicide debate
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput buddy ayesha adlakha revealed about sushant suicide

[ad_1]

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

14 जून को जब अचानक ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत ट्रेंड होना शुरू हुए तब किसी को ये भनक भी नहीं थी कि वो ट्रेंड हो रहे हैं। जब लोगों ने देखा कि वो क्यों ट्रेंड हो रहे हैं तो किसी को इस खबर पर विश्वास ही नहीं हुआ। हर किसी को लगा कि ये बस किसी भद्दे से वॉट्सएप फॉरवर्ड की अफवाह का नतीजा है।

आत्महत्या का कारण

आत्महत्या का कारण

टीवी चैनलों ने तुरंत ही कंफर्म किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। अब दूसरा सबसे बड़ा शब्द था क्यों? आखिर सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया, ये जानना हर किसी को ज़रूरी लग रहा था। और वो सारे कारण टटोले जाने लगे जिनकी वजह से सुशांत ने अपनी जान ली होगी।

सुशांत सिंह राजपूत की शादी

सुशांत सिंह राजपूत की शादी

सुशांत सिंह राजपूत की शादी की खबरें आते ही हर कोई और चौंक गया। सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई ने कंफर्म किया था कि नवंबर में सुशांत की शादी होनी थी और हर कोई बस इस शादी की तैयारी में लगा हुआ था।

 सुशांत सिंह राजपूत करण जौहर का झगड़ा

सुशांत सिंह राजपूत करण जौहर का झगड़ा

इसके बाद खबर आई कि सुशांत सिंह का करियर करण जौहर की वजह से तबाह हो गया और लोगों ने जानना चाहा कि ऐसा क्यों हुआ। बस ये कहानी मशहूर होने लगी कि कैसे सुशांत को बिना बताए नेटफ्लिक्स पर ड्राइव रिलीज़ करने के कारण सुशांत और करण के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत का सलमान खान ने उड़ाया मज़ाक

सुशांत सिंह राजपूत का सलमान खान ने उड़ाया मज़ाक

खबरें आईं कि सुशांत सिंह राजपूत का सलमान खान ने भी मज़ाक उड़ाया था। लोगों को लगा क्यों। और पता चला कि सुशांत और सूरज के बीच किसी पार्टी में बहस हुई थी जिसके बाद सलमान ने सुशांत को हर जगह सबक सिखाने की ठान ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार, 15 जून को हुआ। उनके पिता पटना से मुंबई आए थे और उनके अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, जैकी भगनानी, रणवीर शौरी, मुकेश छाबड़ा, विवेक ओबेरॉय, उदित नारायण समेत कई सितारे शामिल थे।

 सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार बहुत शिद्दत से किया जा रहा था। उनके मामा ने इस आत्महत्या पर अपना संदेह जताया था जिसके बाद इस रिपोर्ट का सबको इंतज़ार था। लेकिन रिपोर्ट में वही मिला जिसकी सबको उम्मीद थी। सुशांत ने खुद ही अपनी जान ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर

सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या एक मर्डर थी। ये बात कही कंगना रनौत ने। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी कि क्या वाकई सुशांत की मौत का कारण बॉलीवुड की गुटबाज़ी। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में काफी राय आई। लेकिन कोई भी इसका नतीजा नहीं निकाल पाया।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ड्राइव, नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म को कोई दर्शक नहीं नसीब हुए थे। उनकी अगली फिल्म दिल बेचारा, हॉटस्टार डिज़्नी पर रिलीज़ होगी। हालांकि फैन्स उनकी फिल्म को थियेटर में देखने की डिमांड कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। पिछले एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन ज़्यादा साथ नहीं दिखे। रिया के बारे में लोग सब जानना चाहते थे कि वो कौन हैं, क्या करती हैं और सुशांत की ज़िंदगी में कैसे आईं।

[ad_2]

Source link