अक्षय कुमार से जैकलीन तक, बॉलीवुड में आने से पहले कुछ और काम किया करते थे आपके फेवरेट सेलेब्स

HomeCinema

अक्षय कुमार से जैकलीन तक, बॉलीवुड में आने से पहले कुछ और काम किया करते थे आपके फेवरेट सेलेब्स

बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की लंबी लिस्ट हैं जिन्हें प्लेट में परोस कर फिल्मों में काम नहीं दिया गया. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्षय कुमार (Aksha

कंगना रनौत को जावेद अख्तर ने सुसाइड के लिए उकसाया था | Apologise to Hrithik else you’ll commit suicide Javed Akhtar provoked Kangana Ranaut
“अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है” एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खोला राज Detective Byomkesh Bakshy Neeraj Kabi On Sushant Singh Rajput Suicide that is get up name
सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias

बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की लंबी लिस्ट हैं जिन्हें प्लेट में परोस कर फिल्मों में काम नहीं दिया गया. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ,बोमन ईरानी के साथ साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) तक कई ऐसे एक्टर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया. फिल्मों में काम करने से पहले इन स्टार्स ने कई अलग अलग काम किए हैं. आज इन्हीं के बारे में आपको बताते हैं.

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक शिपिंग फर्म में नौकरी की थी. इसके अलावा फ्रेट ब्रोकर का काम भी किया. बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ, जिनकी आवाज का जादू आज सबके सिर चढ़ कर बोलता है उन्हें ऑल इंडिया रेडियो में न्यूजरीडर के ऑडिशन के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. इसके बाद फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा,फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म को अपने दम पर हिट करवाने का माद्दा रखते हैं. फिल्मों से पहले अक्षय ने वेटर,शेफ,सेल्समैन से लेकर मॉर्शल आर्ट तक का काम किया है. 1991 में फिल्म ‘सौंगध’ से बॉलीवुड में काम करना शुरू किया.