शहनाज गिल की मोनोक्रोम तस्वीर पर फिदा हुए फैंस, फोटो वायरल

HomeFashion

शहनाज गिल की मोनोक्रोम तस्वीर पर फिदा हुए फैंस, फोटो वायरल

बिग बॉस 13 की एंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. शो खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना वजन काफी हद तक घटाया, साथ ही अपने लुक मे

Anil Kapoor की बेटी सोनम कपूर ने फोटोशूट में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहें हैं ट्रोल
सोनम कपूर के इस बैग की कीमत में आप खरीद सकते हैं कार,
Too Bored for the Weekend? Try Spicing up Your Weekend with These Activities

बिग बॉस 13 की एंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. शो खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने अपना वजन काफी हद तक घटाया, साथ ही अपने लुक में भी काफी बदलाव किया. शहनाज का इतना ट्रांसफॉर्मेशन सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाला था. अब शहनाज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं.

शहनाज ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. ब्लैक एंड व्हाइट इफेक्ट में पोस्ट की गई इस तस्वीर में शहनाज किसी गहरी सोच में डूबी हुई नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है. उनकी इस पिक्चर पर उनके फैंस अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार दे रहे हैं.

शहनाज गिल की हर तस्वीर आते ही चर्चा का विषय बन जाती है. उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें मिनटों में वायरल हो जाती है. शहनाज की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पर अभी तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं. एक फैन ने शहनाज गिल की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘बहुत खूबसूरत दिख रही हो..इसी तरह चमकते रहो”. तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, “पंजाब दी कटरीना कैफ.

शहनाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है. हाल ही में रिलीज हुआ उनका म्यूजिक वीडियो फ्लाई काफी तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में वे रैपर बादशाह के साथ नजर आई थीं, उनके इस म्यूजिक वीडियो को फैंस ने खूब सराहा था. आपको बता दें आने वाले समय में शहनाज कई सारे म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.