तारा सुतारिया के इस लहंगे-चोली की इतनी भारी कीमत को सुनकर दुल्हन भी कहेगी ‘Next Option’

HomeFashion

तारा सुतारिया के इस लहंगे-चोली की इतनी भारी कीमत को सुनकर दुल्हन भी कहेगी ‘Next Option’

होली पर सेलिब्रिटीज का होली स्पेशल लुक्स देखने को मिला। कई एक्ट्रेस जहां एथनिक अटायर में नजर आईं। वहीं, किसी ने फ्यूजन और कैजुअल ड्रेसेस को होली स्टाइ

दिशा पाटनी ने मालदीव से साझा की बिकिनी में तस्वीरें, छुट्टियों में दिखा बोल्ड अंदाज
अमीषा पटेल का बोल्ड अवतार देख हैरान हुए फैंस, बोले- गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है
शॉर्ट ब्लेज़र ड्रेस पहन टीवी एक्ट्रेस Rashami Desai ने दिए इतने ग्लैमरस पोज़,

होली पर सेलिब्रिटीज का होली स्पेशल लुक्स देखने को मिला। कई एक्ट्रेस जहां एथनिक अटायर में नजर आईं। वहीं, किसी ने फ्यूजन और कैजुअल ड्रेसेस को होली स्टाइलिंग के लिए चुना। इन डिफरेंट लुक्स के बीच तारा सुतारिया का लहंगा सुर्खियां बटोर रहा है। होली पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए तारा ने चिकनकारी लहंगे-चोली में एक फोटो शेयर की है। डिजाइनर तरुण तहिलियानी का यह ट्रेडिशनल आउटफिट बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

तारा ने इस लहंगे-चोली में एक मैगजीन के कवर के लिए भी फोटोशूट कराया है।तारा पेस्टल ग्रीन और पिंक कलर लहंगे के साथ स्ट्रिप कसीदा ब्लाउज उनके ट्रेडिशनल आउटफिट को फ्यूजन टच दे रहा था। इस लहंगे-चोली के साथ तारा ने चोकसी ईयरिंग्स के साथ कंगन पहने हुए हैं। वहीं, अपने लुक को नेचुरल रखने के लिए तारा ने न्यूड कलर लिपस्टिक के साथ पिंक ब्लश लगाकर अपने लुक को कम्पलीट किया है। वहीं, नेचुरल कर्ल हेयर स्टाइल के साथ तारा लुक एलिगेंट लग रहा है।

तारा सुतारिया का यह लहंगा अगर आप किसी इवेंट के खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको मोटी कीमत चुकानी पड़ेगी। डिजाइनर तरुण तहिलियानी के इस लहंगे-चोली की कीमत ऑफिशियल वेबसाइट पर 5,99,900 यानी लगभग 6 लाख रुपए है।