वहीदा-हेलेन-आशा पारेख की वेकेशन फोटोज लीक होने से नाराज एक्ट्रेस, ये कहा

HomeLife Style

वहीदा-हेलेन-आशा पारेख की वेकेशन फोटोज लीक होने से नाराज एक्ट्रेस, ये कहा

बॉलीवुड में अपने जमाने की तीन बड़ी एक्ट्रेस आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन कुछ दिनों पहले छुट्टियां बिताने गई थीं. तीनों अंडमान गए थे, जहां उन्होंने

पहली बीवी को छोड़कर दूसरी से कर ली थी शादी, 80 के दशक में लिव इन में रहा ये एक्टर
Sanjay Mishra बहुमुखी प्रतिभा के धनी,
रणबीर-रिद्धिमा से लेकर सारा-इब्राहम तक, सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहनों की जोड़ी

बॉलीवुड में अपने जमाने की तीन बड़ी एक्ट्रेस आशा पारेख, वहीदा रहमान और हेलेन कुछ दिनों पहले छुट्टियां बिताने गई थीं. तीनों अंडमान गए थे, जहां उन्होंने कुछ वक्त बिताया था. तीनों दोस्त हैं, और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब आशाजी ने उन फोटोज पर नाराजगी जताई है. बतौर प्राइवेट पर्सन होने के कारण आशा ने इसे पर्सनल स्पेस का वाइलेशन बताया है.

आशा ने कहा- ”लॉकडाउन के ठीक पहले मार्च में हम हॉलिडे के लिए अंडमान गए थे, ये फोटोज वहीं लिए गए थे. हमने सोचा था कि ये एक प्राइवेट वेकेशन है. हमें आइडिया नहीं था कि किसने फोटोज लिए थे, हो सकता है कि कुछ टूरिस्ट ने फोटोज लिए. आजकल कोई भी फोटोज ले सकता है बिना इजाजत के.”

तीनों जब अपनी छुट्टी मनाकर मुंबई लौटीं तो वो फोटोज देखकर हैरान हुईं. आशा पारेख का कहना है,”उनसे ज्यादा वहीदा और हेलेन अपसेट हुईं. वो तो मुझसे ज्यादा प्राइवेट पर्सन हैं. लोग फोटोज शेयर कर रहे थे और सोशल मीडिया पर लिख रहे थे कि हम दिल चाहता है के सीक्वेल के स्टार कि तरह दिख रहे हैं. दिल चाहता है क्यों, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा क्यों नहीं.

आशा पारेख का कहना है कि आजकल के जमाने में सोशल मीडिया ने पब्लिक फिगर के राइट टू प्राइवेसी को चुरा लिया है. कोई भी सेल्फी ले सकता है, पहले ऑटोग्राफ मांगते थे अब सेल्फी. जब आप अपने दोस्त या परिवार के साथ होते हैं तो कोई ऐसा करता है तो ये वाइलेशन की तरह लगता है.