वनराज संग बदतमीजी करेगा पारितोष, जल्द खुलेगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का राज

HomeTelevision

वनराज संग बदतमीजी करेगा पारितोष, जल्द खुलेगा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का राज

रूपाली गांगुली के टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) के अपकमिंग एपिसोड में खूब हंगामा होने वाला है। काव्या बीच राह में ही पाखी को छोड़कर चली गई है। पिछले एपिसो

Anupamaa और Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की रेटिंग्स बढ़ाने के लिए मेकर्स ने कसी कमर, इन 2 TV एक्टर्स पर लगाया करोड़ों का दांव?
Indian Idol 12: रीना रॉय ने अनु मलिक की शादी को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल
Bigg Boss 14: कविता कौशिक से फिर भिड़े अली गोनी, गुस्से में बोले- अब बताता हूं गुंडा कौन होता है

रूपाली गांगुली के टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) के अपकमिंग एपिसोड में खूब हंगामा होने वाला है। काव्या बीच राह में ही पाखी को छोड़कर चली गई है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डांस कॉप्टीशन में हिस्सा लेने वाली पाखी बुरा फंस चुकी है। कॉम्पटीशन में पाखी (Muskan Bamne) को काव्या (Madalsha Sharma) के साथ हिस्सा लेना था लेकिन ऐन मौके पर वो कहीं गायब हो जाती है। परेशान पाखी को देखकर अनुपमा (Rupali Ganguly) से नहीं रहा जाता है और ऐसे में वो मुश्किल घड़ी में पाखी की मदद करने का फैसला करती है।

अनुपमा और पाखी एक साथ डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेंगे। अनुपमा पाखी के साथ उसी गाने पर डांस करने वाली है, जिस पर उन्होंने मदर्स डे पर धमाल मचाया था। डांस परफॉर्मेंस के बीच ही काव्या भी वहां आ जाएगी और अनुपमा के साथ पाखी को देखकर जल-भुन जाएगी।

अनुपमा और पाखी का डांस देखने के बाद ऑडियंस जजेज से गुजारिश करेगी कि इनकी परफॉर्मेंस को भी इस कॉम्पटीशन का ही हिस्सा माना जाए। काव्या को तब और बुरा लगेगा जब पाखी सभी के सामने अनुपमा को गले लगाएगी। पाखी और अनुपमा का पैचअप देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

पाखी (Muskan Bamne) को समझ आ जाएगा कि वो अपने परिवार वालों को गलत समझ रही थी लेकिन पारितोष अभी भी एक ही जगह अटका हुआ है। अपकमिंग एपिसोड में पारितोष वनराज के साथ खूब बदतमीजी करेगा। शो में जल्द ही पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की सच्चाई खुलने वाली है और उससे पहले पारितोष घरवालों से अलग हो जाना चाहता है। ऐसे में वो हर दिन घर में तमाशा करता है।