वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा

HomeTelevision

वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक काफी फिल्मी है। तलाक के बाद भी अनुपमा अपने ही ससुराल में रह रही है और ये बात काव्या (Madalsha Sharma) को बिल्कुल भी हजम नहीं

अनुपमा को हराने के लिए काव्या का नया पैंतरा, किंजल को बनाया मोहरा
Indian Idol में नेहा कक्कड़ की जगह जज बनकर आए अनु मलिक, शो से हुईं आउट, जानें वजह
Khatron Ke Khiladi 11 से एक और कंटेस्टेंट आउट! इस बार भी ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी!

‘अनुपमा’ के लेटेस्ट ट्रैक काफी फिल्मी है। तलाक के बाद भी अनुपमा अपने ही ससुराल में रह रही है और ये बात काव्या (Madalsha Sharma) को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है। काव्या को बार-बार यही शक हो रहा है कि अनुपमा वनराज को दोबारा पाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी वजह से आए दिन अनुपमा (Rupali Ganguly) और काव्या के बीच बहस ही होती रहती है और इन दोनों बीच वनराज खूब पिस रहा है। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Upcoming Episode) में आप देखेंगे काव्या की मेड गीता घर छोड़कर चली जाएगी लेकिन जाते-जाते वो ये कह देगी कि अनुपमा का दिल वाकई में बहुत बड़ा है।

अनुपमा गीता को सीख देगी कि अबसे वो जिस भी घर में जाए, वहां पर प्यार से रहे। जल्द ही शाह परिवार वट सावित्री की पूजा की तैयारी में जुट जाएगा। काव्या सभी के सामने पूछेगी आखिर ये पूजा क्यों की जाती है? इस सवाल पर अनुपमा कहेगी कि इस पूजा से पति-पत्नी का साथ सात जन्मों तक बना रहता है। अनुपमा की बातों को सुनकर काव्या हंस पड़ेगी और उसे ताना मारते हुए कहेगी कि ऐसे तो तुम्हारी हर पूरा फ्लॉप ही हो गई है।

काव्या की बातों को सुनकर बा तपाक से कहेंगी कि अनुपमा की कोई भी पूजा फ्लॉप नहीं हुई है। अनुपमा की वजह से ही आज तक वनराज सही सलामत है। बा की बातों को सुनकर काव्या शांत हो जाएगी और उनका मुंह बन जाएगा।

वट-सावित्री की पूजा वाले दिन भी काव्या नहीं सुधरेगी और अनुपमा को जमकर ताना मारेगी। वट-सावित्री की पूजा के दिन ही काव्या का पैर फिसल जाएगा और एक बड़ा हादसा हो जाएगा। खैर अनुपमा ढाल बनकर खड़ी हो जाएगी और काव्या को चोट लगने से बचा लेगी।