Salman Khan के शो Bigg Boss 15 में इन स्टार्स की एंट्री पक्की, जानें इस बार कौन दिखेगा BB House में

HomeTelevision

Salman Khan के शो Bigg Boss 15 में इन स्टार्स की एंट्री पक्की, जानें इस बार कौन दिखेगा BB House में

नेहा मारदा- कई सालों तक इस 'बिग बॉस' का ऑफर ठुकराने के बाद अब नेहा मारदा ने 'बिग बॉस 15' के लिए हां कह दी है. हालांकि, कुछ समय से नेहा के नाम को लेकर

Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan और Mayuri Deshmukh ने मचाया धमाल
‘अनुपमां’ का दबदबा कायम, जानिए टॉप 5 में किन शोज ने इस बार मारी बाजी?
Bigg Boss 13 : घर के अंदर से ही रश्मि ने अरहान से लिया बदला

नेहा मारदा- कई सालों तक इस ‘बिग बॉस’ का ऑफर ठुकराने के बाद अब नेहा मारदा ने ‘बिग बॉस 15’ के लिए हां कह दी है. हालांकि, कुछ समय से नेहा के नाम को लेकर चर्चा हो रही थी. वहीं, अब नेहा मारदा का नाम शो के मेकर्स ने भी कन्फर्म कर दिया है.

अर्जुन बिजलानी- टीवी के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक अर्जुन बिजलानी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का हिस्सा रहे हैं अर्जुन बिजलानी ने भी ‘बिग बॉस’ के 15वें सीजन के लिए हां कह दी है.

रिद्धिमा पंडित- टीवी क्वीन एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘हैवान’ में दिखाई देने वाली रिद्धिमा पंडित भी ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं. उनके फैंस रिद्धिमा को ‘बिग बॉस’ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

दिव्या अग्रवाल- ‘रागिनी एमएमएस 2’ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल भी ‘बिग बॉस 15’ में दिखाई देने वाली हैं. आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ के मेकर्स दिव्या को पिछले 3 सालों से लगातार शो के लिए अप्रोच कर रहे थे, आखिरकार अब जाकर उन्होंने शो के लिए अपनी मंजूरी दे ही दी.

सना मकबूल- ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में अपना जलवा दिखाने के बाद सना मकबूल अब ‘बिग बॉस 15’ में भी अपनी अदा दिखाएंगी. जल्द ही फैंस उन्हें इस शो में देखेंगे.

करण नाथ- बॉलीवुड फिल्म ‘ये दिल आशिकाना’ में काम करने वाले करण नाथ ने भी ‘बिग बॉस 15’ के लिए अपनी मंजूरी दे दी है.

अमित टंडन- सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में साल 2004 में भाग लेने वाले सिंगर और एक्टर अमित टंडन भी सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के इस सीजन में नजर आएंगे.