पोर्न फिल्म शूटिंग मामला: गहना वशिष्ट समेत तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज, FIR में नहीं है राज कुंद्रा का नाम

HomeNews

पोर्न फिल्म शूटिंग मामला: गहना वशिष्ट समेत तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज, FIR में नहीं है राज कुंद्रा का नाम

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें पॉर्नोग्राफी मामले में थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में एक और केस मुंबई के मालवणी प

सोनू सूद ने पेश की मदद की नई मिसाल, एयरलिफ्ट कर मरीज की कर रहे हैं HELP
सुशांत सिंह राजपूत को दीपिका पादुकोण ने कहा नंबर 1, धड़ल्ले से वायरल हुआ ये VIDEO
ट्विंकल खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब Twinkle khanna shared an superior image with Akshay kumar

बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें पॉर्नोग्राफी मामले में थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अश्लील फिल्म की शूटिंग के मामले में एक और केस मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. ये एफआईआर गहना विशिष्ट और अन्य तीन के खिलाफ दर्ज की गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि इस एफआईआर में राज कुंद्रा का नाम शामिल नहीं है.

इस एफआईआर में गहना वशिष्ट का नाम है लेकिन राज कुंद्रा का नाम नहीं है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बड़े बैनर की फिल्मों में काम देने का झांसा देकर पॉर्न फिल्म बनवाई. अश्लील फिल्म को हॉटशॉट पर अपलोड करने के संदर्भ में ये मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने पहले क्राइम ब्रांच को बयान दिया, जिसके बाद मालवणी पुलिस में मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई. मुंबई की प्रॉपर्टी सेल जो राज कुंद्रा केस की जांच कर रही है अब वही इस मामले की भी जांच करेगी.

अभी FIR में आरोपी के तौर पर सीधे राज कुंद्रा का नाम नहीं है, लेकिन पीड़िता को बताया गया था कि राज कुंद्रा की कंपनी के लिए शूट किया जा रहा है इसलिए मामले में आगे चल कर राज कुंद्रा पर फिर से शिकंजा कस सकता है. एफआईआर आईपीसी की धारा 392,393,420,34IPC के साथ  r/w 66,67 IT Act r/w Indecent exhibition of women’s act 3,4,6,7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.