टूटेगा इमली के सब्र का बांध, मालिनी की मां को बताएगी अपनी शादी का सच

HomeTelevision

टूटेगा इमली के सब्र का बांध, मालिनी की मां को बताएगी अपनी शादी का सच

स्टार प्लस पर ऑन एयर होने वाला डेली सोप ‘इमली’ इस समय जबरदस्त मोड़ पर खड़ा है। मालिनी ने जबसे अपनी जान लेने की कोशिश की है, तबसे अनु का खून खौला हुआ ह

Happy Birthday: 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं Anita Hasanandani, पति Rohit Reddy ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आज यूं एंट्री मारेंगे Karan Kundrra, सोशल मीडिया पर एक्टर को इस वजह से पड़ रही हैं गालियां

स्टार प्लस पर ऑन एयर होने वाला डेली सोप ‘इमली’ इस समय जबरदस्त मोड़ पर खड़ा है। मालिनी ने जबसे अपनी जान लेने की कोशिश की है, तबसे अनु का खून खौला हुआ है। अनु को समझ आ चुका है कि आदित्य इमली की वजह से ही मालिनी से दूर हो गया है। मालिनी अस्पताल से अपने ससुराल वापस आ चुकी है और अनु इमली को अपने घर लेकर आई है। आए दिन अनु इमली को ताने मारती है और उसे नीचा दिखाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि इमली और आदित्य (Gashmeer Mahajani) को साथ देखने के बाद अनु भड़क जाती है।

जैसे ही इमली (Sumbul Touqueer Khan) वापस घर आती है तो अनु (Jyoti Gauba) उसे जोरदार तमाचा मारने के साथ ही साथ उसे बिन बाप की औलाद भी कह देती है। दूसरी ओर आदित्य बार-बार उसे समझा रहा है कि मिसेज चतुर्वेदी जब भी हद पार करें तो वो उसे करारा जवाब जरूर दे। इमली ने भी कसम खा ली है कि वो अपनी वजह से मालिनी (Mayuri Deshmukh) की खुशियों पर नजर नहीं लगने देगी। अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल मचेगा और आप इमली का नया रूप भी देखेंगे।

जी हां ‘इमली’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु आदित्य के घर जाकर खूब हंगामा करेगी। अनु आदित्य के घरवालों के सामने इमली और उसके रिश्ते पर सवाल उठाएगी। इस दौरान रूपाली (Preet Kaur) इमली का बचाव करती दिखेगी और अनु उसे भी नहीं छोड़ेगी।

आदित्य भी इमली की सहनशक्ति को देखकर परेशान हो जाएगा और वो शहर छोड़ने का फैसला करेगा। आदित्य के फैसले को सुनकर इमली बदल जाएगी और फिर वो अनु के सामने हर एक सवाल का डटकर सामना करेगी। आने वाले दिनों में अनु फिर से इमली पर हाथ उठाएगी लेकिन इस बार इमली चुप नहीं रहेगी। इमली अनु से कहेगी कि वो नौकरानी बनी इसी वजह से उनकी बेटी बहुरानी बन पाई है।