जया प्रदा ने खोला राज, ‘दे दे प्यार दे’ गाने में अमिताभ बच्चन ने इसलिए जेब के अंदर रखा था हाथ

HomeTelevision

जया प्रदा ने खोला राज, ‘दे दे प्यार दे’ गाने में अमिताभ बच्चन ने इसलिए जेब के अंदर रखा था हाथ

अपने वक्त की दिग्गज अदाकारा जया प्रदा ने हाल ही में टीवी शो इंडियन आइडल 12 में शिरकत की। इस दौरान एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स ने जया के सुपरहिट गाने

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लीना आचार्य का निधन, किडनी की समस्या से गुजर रही थीं एक्ट्रेस
Bigg Boss 13 सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि एक दूसरे की आँखों में डूबे ,बोलीं
Imlie: आदित्य और इमली को अकेला छोड़कर मस्ती करता दिखा मनमौजी परिवार, सारा ड्रामा भुलाकर दिए पोज

अपने वक्त की दिग्गज अदाकारा जया प्रदा ने हाल ही में टीवी शो इंडियन आइडल 12 में शिरकत की। इस दौरान एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स ने जया के सुपरहिट गाने गाकर उनका दिल जीता तो वहीं जया ने भी कई किस्सों से पर्दा उठाया। ऐसा ही एक किस्सा जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन के बारे में साझा किया।

जया प्रदा ने इंडियन आइडल 12 में 1984 में रिलीज हुई फिल्म शराबी के गाने ‘दे दे प्यार दे’ से जुड़ा किस्सा शेयर किया। जया प्रदा ने बताया कि आखिर क्यों अमिताभ ने पॉकेट में हाथ डालकर डांस किया था। जया कहती हैं, ‘ये एक पैपी सॉन्ग है, इसके पीछे अमित जी की एक कहानी है।

जया ने बताया, ‘इस गाने के अंदर बहुत एक्टिव होना जरूरी था। अमित जी लीजेंड हैं और उनको अपनी स्थिति का किस तरह से फायदा उठाना है, ये आता है। उस वक्त उनके हाथ में एक पटाखा फट गया था और हाथ जल गया था। इसको स्टाइल के नाते उन्होंन अपना हाथ जेब में रख कर और रुमाल रख कर गाना कर दिया।’ बता दें कि अमिताभ के उस स्टेप को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन इस कमाल के स्टेप के पीछे की कहानी शायद काफी कम लोग जानते होंगे।

गौरतलब है कि एक ओर जहां जया प्रदा ने कई किस्सों पर से पर्दा उठाया तो वहीं अपने डांस से भी सभी का दिल जीत लिया। शो की कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल के ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैयां दीवाने’ गाना गाने के बाद जया प्रदा खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर पहुंच गईं। जया का डांस देख शो के जज भी खड़े होकर तालियां बजाने लगे