रोडीज़ फेम साकिब खान ने Showbiz को कहा अलव‍िदा, कहा- खुद को अल्‍लाह को सौंप रहा हूं

HomeTelevision

रोडीज़ फेम साकिब खान ने Showbiz को कहा अलव‍िदा, कहा- खुद को अल्‍लाह को सौंप रहा हूं

रोडीज र‍िवोल्‍यूशन (Roadies Revolution) फेम साकिब खान (Saqib Khan) ने अब मनोरंजन की दुनिया से अलविदा कहकर धर्म का रास्‍ता चुन ल‍िया है. रोडीज में साक‍

टीवी की ‘गोरी मेम’ के नाम से मशहूर हुई थीं सौम्या टंडन, जानें उनके बारे में ये खास बातें
Happy Birthday: 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं Anita Hasanandani, पति Rohit Reddy ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश
Khatron Ke Khiladi 11 से इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, गुस्साए फैंस ने Arjun Bijlani को सुनाई खरी-खोटी

रोडीज र‍िवोल्‍यूशन (Roadies Revolution) फेम साकिब खान (Saqib Khan) ने अब मनोरंजन की दुनिया से अलविदा कहकर धर्म का रास्‍ता चुन ल‍िया है. रोडीज में साक‍िब ने अपना परिचय देते हुए कहा था, ‘हेलो, मैं कश्‍मीर से हूं और मैं पत्‍थरबाज नहीं हूं.’ उनके इस डायलॉग ने उन्‍हें काफी फेमस बना द‍िया था. अब मॉडल-एक्‍टर साकि‍ब ने शो-ब‍िजनेस से दूरी बना ली है और इस बात की घोषणा इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट के जर‍िए की है. याद द‍िला दें कि साक‍िब से पहले एक्‍ट्रेस सना खान और फिल्‍म ‘दंगल’ में गीता फोगाट के बचपन का क‍िरदार न‍िभाने वाली एक्‍ट्रेस जायरा वसीम भी शो ब‍िजनेस से दूर होकर धर्म का रास्‍ता अपना चुकी हैं.

साक‍िब ने इंस्‍टाग्राम पर घोषणा की, ‘भाइयों और बहनों, उम्‍मीद है आप सभी ठीक होंगे. आज की पोस्‍ट इस बात की घोषणा के ल‍िए है कि मैंने शोब‍िज को अलव‍िदा कह द‍िया है तो अब मैं आगे मॉडल‍िंग या एक्टिंग नहीं करूंगा.’ साकिब ने आगे ल‍िखा, ‘ऐसा नहीं है कि काम नहीं है मेरे पास इसल‍िए मैंने इसे छोड़ने का फैसला ल‍िया है. मेरे हाथ में कुछ बहुत अच्‍छे प्रोजेक्‍ट्स थे. बस अल्‍लाह की मर्जी नहीं थी. जरूर कुछ अच्‍छा और बेहतर अल्‍लाह ने सोचा होगा मेरे ल‍िए. इनशांअल्‍लाह. वह सबसे अच्‍छा रच‍ियेता है.’

साक‍िब ने मुंबई में अपने स्‍ट्रगल के बारे में ल‍िखा, ‘जहां तक मैंने मुंबई में स्‍ट्रगल देखा है, यहां बने रहना बहुत मुश्किल है. लेकिन मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मुझे थोड़े ही समय में काफी प्रस‍िद्ध‍ि म‍िल गई. लेकिन वो दुनिया के लिए और अख‍िरात (मौत के बाद की ज‍िंदगी) के लिए कुछ भी नहीं.’