रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर प्रियंका चोपड़ा हो रहीं ट्रोल, लोग बोले ‘मेरे सोफे का कवर भी ऐसा था’

HomeFashion

रिवीलिंग ड्रेस पहनने पर प्रियंका चोपड़ा हो रहीं ट्रोल, लोग बोले ‘मेरे सोफे का कवर भी ऐसा था’

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आती दिखाई दे रही हैं। इस ऐक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फो

हवा में दुपट्टा लहराते हुए माधुरी दीक्षित ने दिया ऐसे पोज, मिसेज नेने को देख लोग बोले- ‘हाय खूबसूरती की देवी
Comedy All the Time Jokes – आजकल के बच्चों से
Mouni Roy ने येलो ऑफ शोल्डर गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठकर दिए कातिलाना पोज

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आती दिखाई दे रही हैं। इस ऐक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से जुड़ी पिक शेयर की है, जिसमें उन्होंने जो कपड़े पहने हैं, वो कुछ लोगों के गले नहीं उतर रहे हैं। तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए कोई उनका मजाक उड़ा रहा है, तो किसी ने उन्हें साड़ी पहनने की सलाह तक दे डाली है।

प्रियंका ने जो पिक शेयर की है, उसमें वह बास्केटबॉल को बतौर प्रॉप यूज करती दिखीं। इस अदाकारा ने ब्लैक शीयर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसमें हेमलाइन, स्लीव्स और नेक पोर्शन पर फेदर वर्क किया गया था। ये कॉम्बिनेशन ऐसा था, जो आउटफिट को ड्रमैटिक लुक देता नजर आया। पीसी ने इसके साथ Jimmy Choo की ब्लैक हील्स पहनी थीं। इस लुक के लिए प्रियंका ने Yves Saint Laurent को फैशन क्रेडिट दिया है।

देसी गर्ल का ये हद से ज्यादा बोल्ड लुक लोगों के लिए पचा पाना मुश्किल हो गया। किसी ने इसे ‘भूतनी’ से कंपेयर कर दिया, तो किसी ने ऐक्ट्रेस को लंदन की सर्दी में कपड़े पहनने की सलाह दे डाली। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो पीसी के हर दिन बोल्ड होते स्टाइल पर निराशा जाहिर करते नजर आए। इन लोगों ने ‘यार, इन्हें क्या हो गया है?’, ‘ये कुछ भी कपड़े पहनने लगी है’ जैसे कॉमेंट किए।