मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं महाभारत की ‘देवकी’, जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस

HomeCinema

मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं महाभारत की ‘देवकी’, जानें कौन हैं वो एक्ट्रेस

म‍िथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) का दामन थाम लिया है. इस खबर के बाद से ही मिथुन की हर तरफ चर्चा है. अभ‍िनय की दुन‍िया में अपनी जबरदस्त

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात
John Abraham की ‘Satyameva Jayate 2’ इस दिन होगी रिलीज !! निर्माता Nikkhil Advani ने दिया इशारा
The Family Man 2 के फैंस का इंतज़ार खत्म! जानें कब रिलीज़ होगी मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

म‍िथुन चक्रवर्ती ने भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) का दामन थाम लिया है. इस खबर के बाद से ही मिथुन की हर तरफ चर्चा है. अभ‍िनय की दुन‍िया में अपनी जबरदस्त छव‍ि कायम करने वाले मिथुन अब राजनीतिक मैदान में दूसरी पारी को नए स‍िरे से खेलने को तैयार हैं. मिथुन के पर‍िवार की चर्चा करें तो उनके बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती, बहू मदालसा शर्मा भी एक्ट‍िंग से जुड़े हैं. लेक‍िन मिथुन की समधन भी अभ‍िनय जगत की जानी-मानी अदाकारा हैं. आइए बताते हैं कौन है मिथुन चक्रवर्ती की समधन और मदालसा शर्मा की मां.

मदालसा शर्मा, एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं. शीला शर्मा ने बीआर चोपड़ा के धारावाह‍िक महाभारत में देवकी का चर्च‍ित क‍िरदार निभाया था. वही देवकी जिन्होंने कंस के यहां कारागार में श्रीकृष्ण को जन्म दिया था. महाभारत की ये देवकी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की समधन हैं.

शीला शर्मा ने कई शोज और फिल्मों में काम किया है लेकिन उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचाया बीआर चोपड़ा की महाभारत ने. देवकी का किरदार करने के बाद वह काफी मशहूर हो गई थीं.