बुरी तरह टूट चुके थे राजेश खन्ना, पत्नी डिंपल कपाड़िया से पूछते बस एक बात और फिर चुप हो जाते

HomeCinema

बुरी तरह टूट चुके थे राजेश खन्ना, पत्नी डिंपल कपाड़िया से पूछते बस एक बात और फिर चुप हो जाते

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी रचाई थी। शादी के वक्त डिंपल की उम्र महज 16 साल थी। 17 साल की उम्र में वह मां भी बन गईं। हालांकि इस

शाहरुख खान की अगली फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ, अक्टूबर से करेंगे शूटिंग ? Shahrukh Khan subsequent movie with Rajkumar Hirani, shoot to start round October?
आमिर खान ने दिया ‘पानीपत’ पर रिएक्शन तो अर्जुन कपूर का यूं आया जवाब
पापा बनने वाले हैं आयुष्मान खुराना के भाई एक्टर अपारशक्ति खुराना? इस महीने घर में गूंजेगी किलकारी!

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ने साल 1973 में शादी रचाई थी। शादी के वक्त डिंपल की उम्र महज 16 साल थी। 17 साल की उम्र में वह मां भी बन गईं। हालांकि इस शादी में डिंपल कपाड़िया को वो खुशियां नहीं मिलीं जो वो चाहती थीं। कुछ समय बाद उन्होंने ये रिश्ता तोड़ा और बिना तलाक के राजेश खन्ना से अलग हो गईं। डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के जीवन का सबसे बुरा दौर भी देखा था जब वह नशे में डूब चुके थे।

नाकामयाबी के उस दौर ने राजेश खन्ना को अंदर तक हिला दिया। वह इस सदमे से उबरने के लिए शराब और सिगरेट में डूब गए। एक बार तो उन्होंने 14 महीनों तक खुद को हर किसी से अलग कर लिया और दीवारों के अंदर ही कैद रहे।
उस दौर में डिंपल कपाड़िया चाहती थीं कि राजेश खन्ना उनसे बात करें ताकि वह उनकी मदद कर सकें। लेकिन काका को न तो किसी से बात करना पसंद आ रहा था और न ही किसी से मिलना

एक के बाद एक सिगरेट को अपने मुंह से लगाते राजेश खन्ना की जिंदगी जहर बनती जा रही थी। वह गहरी सोच में डूबे रहते थे। शादी के बाद डिंपल उनके जीवन में आ तो गईं थी लेकिन दिल अभी भी बराबरी पर नहीं मिला था। डिंपल काका का इंतजार करती थीं, वह उनसे बातें करना चाहती थीं लेकिन उन दोनों के बीच केवल सिगरेट का उड़ता हुआ धुंआ नजर आता था।