Apne 2 : धर्मेंद्र की सेहत को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते मेकर्स, फिल्म को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

HomeCinema

Apne 2 : धर्मेंद्र की सेहत को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते मेकर्स, फिल्म को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

धर्मेंद्र(Dharmendra), सनी देओल(Sunny Deol) और बॉबी देओल(Bobby Deol) की फिल्म अपने 2(Apne 2) इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोविड

नेपोटिज्म, उत्पीड़न फिर बैन – सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर इस क्रिकेटर का दर्दनाक पोस्ट cricketer yuzvendra chahal increase questions on sushant singh rajput suicide
अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती,
Sushant Singh Rajput पर फिल्म बनाने को लेकर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

धर्मेंद्र(Dharmendra), सनी देओल(Sunny Deol) और बॉबी देओल(Bobby Deol) की फिल्म अपने 2(Apne 2) इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन कोविड की वजह से फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने शूटिंग को आगे बढ़ा दिया है. दरअसल, वह और फिल्म के बादी सदस्य भी धर्मेंद्र की सेहत को लेकर चिंता में हैं. कोई भी नहीं चाहता कि फिल्म की वजह से धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो. अब जब शूटिंग ही देर से होगी तो फिल्म की रिलीज डेट भी बदली जाएगी.

अनिल का ये भी कहना है कि थिएटर्स वापस पूरी तरह से कुछ महीने बाद ही खुलेंगे तो सही रहेगा कि तभी फिल्म को रिलीज किया जाए. फिल्म की शूटिंग जो अभी शुरू होने वाली थी वो अब जुलाई में होगी. दरअसल,अभी तक हमने फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है तो दिवाली पर फिल्म रिलीज करना पॉसिबल नहीं है. इसके अलावा फिल्म के थिएटर्स कुछ महीने बाद ही ओपन होंगे तो फिलहाल फिल्म को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है.

अनिल ने आगे कहा, ‘हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है धर्मेंद्र की सेहत. ऐसे समय में उन्हें शूट पर बुलाना सही नहीं है इसलिए जब सिचुएशन ठीक हो जाएगी तब वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे.’ अनिल का कहना है कि वह पंजाब में शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने शूटिंग लोकेशन लंदन कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग लंदन में सुलाई में शुरू होगी.

इस फिल्म में देओल परिवार की तीन पीढ़ियां साथ दिखेंगी. धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और पोते के साथ फिल्म में काम करेंगे. दरअसल, सनी देओल के बेटे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

सनी देओल ने फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘बाबाजी के आशीर्वाद और आपके प्यार की वजह से आज हम वापस एक साथ नजर आएंगे. अपने पिता, भाई और इस बार अपने बेटे संग काम करने का अवसर पाकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.’