बड़ी क्यूट है Balika Vadhu की नई आनंदी, खिलखिलाता चेहरा देख आ जाएगा प्यार

HomeTelevision

बड़ी क्यूट है Balika Vadhu की नई आनंदी, खिलखिलाता चेहरा देख आ जाएगा प्यार

टीवी का पॉपुलर शो 'बालिका वधु' (Balika Vadhu) का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहे है. शो में सारे नए किरदार नजर आने वाले हैं, जिन्हें नए एक्टर्स निभाएंगे.

Bhabhiji Ghar Par Hain की ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी आत्रे हुईं कोरोना संक्रमित, ख़ुद को किया आइसोलेट
Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal
Sunil Grover जानिए कहाँ हैं आज कल सुनील जी हाँ हम सबके चहेते गुत्थी

टीवी का पॉपुलर शो ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहे है. शो में सारे नए किरदार नजर आने वाले हैं, जिन्हें नए एक्टर्स निभाएंगे. शो के मेकर्स ने शो का टीजर भी सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर दिया है. सामने आए वीडियो में एक प्यारी सी बच्ची नजर आ रही है, जो अपने बचपन के दिनों को एन्जॉय करती दिख रही हैं. वीडियो थोड़ा सा आगे बढ़ता है तो बच्ची की शादी की बात शुरू हो जाती है.

खास बात ये है कि मकर्स वीडियो में कहते सुनाई देते हैं कि ‘आनंदी’ वापस आ रही है. ऐसे में ये क्यास लगाए जा रहे हैं कि क्या बड़ी ‘आनंदी’ का किरदार अविका गौर (Avika Gor) निभाएंगी. बता दें, ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) के पहले सीजन में अविका गौर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उनके किरदार का नाम भी ‘आनंदी’ ही था.

वीडियो को शेयर करने के साथ ही शो के मेकर्स ने लिखा, ‘बाल विवाह कुप्रथा है, जो आज भी समाज में जीवित है. इसको मिटाने के लिए जन्म लिया है एक नई आनंदी ने, एक नई बालिका वधु (Balika Vadhu) ने. बालिका वधु सीजन 2 जल्द ही आ रहा है..चाइल्ड आर्टिस्ट श्रेया पटेल छोटी दुल्हन का किरदार निभाएंगी. ‘आपकी नजरों ने समझा’ में इससे पहले श्रेया पटेल नजर आ चुकी हैं. इनके साथ ही ‘बाल वीर’ एक्टर वंश सयानी दुल्हे के किरदार में दिखेंगे.

बताया जा रहा है कि राजस्थान में ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) शो कि शूटिंग पूरी कर ली गई है, अब आगे की शूटिंग मुंबई में की जाएगी. बता दें, पुराने सीजन के सभी कलाकारों को लोगों ने खूब पसंद किया. दादी सा से लेकर आनंदी-जगिया के बाल कलाकार हो या फिर शिवराज शेखर का किरदार लोगों को खूब पसंद आया था. सिद्धार्थ शुक्ला, अविका गौर, अनुप सोनी जैसे कलाकार शो से हिट हुए हैं.