‘रेस 4’ के लिए मेकर्स ने कसी कमर, क्या सलमान को सैफ साथ करनी होगी फिल्म?

HomeCinema

‘रेस 4’ के लिए मेकर्स ने कसी कमर, क्या सलमान को सैफ साथ करनी होगी फिल्म?

बॉलीवुड की चर्चित एक्शन- थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘रेस’ (race film) को फैंस ने काफी प्यार दिया है. हालांकि रेस 3 पर्दे पर वो कमाल नहीं कर पाई थी जिसकी उम्मीद

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर खुशी से झूम उठीं Tapsee Pannu, कह दी अपने दिल की बात
सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर का खुलासा अंकिता लोखंडे से था प्यार रिया से दुखी Sushant singh Rajput suicide case physician kersi chavda police assertion he miss ankita lokhande
दिल तो पागल है: पांच अभिनेत्रियों ने ठुकराया तब करिश्मा की झोली में गिरा ये रोल, माधुरी के होते लोलो को मिल गया नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड की चर्चित एक्शन- थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘रेस’ (race film) को फैंस ने काफी प्यार दिया है. हालांकि रेस 3 पर्दे पर वो कमाल नहीं कर पाई थी जिसकी उम्मीद मेकर्स को थी. अब रेस के अगले भाग की तैयारी शुरू हो गई है. रेस 4 (race4) के लिए अब मेकर्स ने कमर कस ली है. हालांकि अभी इसकी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है.

रेस 3 में सलमान खान (salman khan) नजर आए थे, लेकिन फिल्म ने केवल औसत प्रदर्शन किया था. ऐसे में मेकर्स ने रेस 4 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया है और इस साल के अंत यानी की 2021 तक फिल्म फ्लोर पर भी आ सकती है.

‘रेस 4’ की स्क्रिप्ट शिराज अहमद लिख रहे हैं. शिराज अहमद इससे पहले रेस, रेस 2 और रेस 3 की स्क्रिप्ट भी लिख चुके हैं. अब अगर स्टारकास्ट की बात की जाए तो ये अभी फाइनल नहीं की गई है. खबर के अनुसार स्क्रिप्ट पूरी लॉक होने के बाद ही मेकर्स फिल्म की कास्टिंग शुरू करेंगे.

कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म इस साल के अंत आएगी, लेकिन अगर कोरोना को लेकर स्थिति फिर से खराब हुई तो ये आगे बढ़ाई जा सकती हैं. अब जब मेकर्स ने रेस 4 के लिए कमर कस ली है तो फैंस के मन में सवाल होगा कि आखिर फिल्म में क्या फिर से सलमान खान को जगह दी जाएगी.

ऐसे में खबरों की मानें तो ‘रेस 4’ में सलमान खान, सुनील शेट्टी और सैफ अली खान नजर आ सकते हैं. यानी अब मेकर्स सलमान और सैफ को साथ लेकर फिल्म पर दांव लगाने को तैयार हैं. यानी कि अब सलमान को अकेले फिल्म में लीड रोल में नहीं लिया जाएगा. वहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

आपको बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म रेस का निर्देशन अब्बास- मस्तान ने किया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.इसके बाद साल 2013 में आई रेस 2 आई थी, इसका भी निर्देशन अब्बास- मस्तान ने भी किया था. हालांकि 2018 में आई रेस 3 पर्दे पर कमजोर साबित हुई थी.इसके साथ ही इस फिल्म का निर्देशक भी बदल गया था. रेस 3 को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था. फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम अहम रोल में दिखाई दिए थे.