पोर्नोग्राफी केस: राज और शिल्पा शेट्टी के संयुक्त खाते में जमा हुआ पोर्न फिल्म का पैसा

HomeNews

पोर्नोग्राफी केस: राज और शिल्पा शेट्टी के संयुक्त खाते में जमा हुआ पोर्न फिल्म का पैसा

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा के खिलाफ सीक्रेट लॉकर से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं जिससे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी परेशानी ब

सुशांत सिंह राजपूत को मौत से लगता था सबसे ज्यादा डर, पुराना इंटरव्यू हो रहा वायरल
Bollywood Films पूरे हो गए 20 साल
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती का कैसा था रिश्ता ? डिप्रेशन, अफेयर, लड़ाई, ब्रेकअप से लेकर शादी तक- पूरी डिटेल rhea chakraborty assertion general particulars break up battle, despair and Relationship on Sushant Singh Rajput suicide

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा के खिलाफ सीक्रेट लॉकर से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं जिससे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी परेशानी बढ़ सकती है। पुलिस ने राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी हासिल की है जिसके लेनदेन के लिंक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न फिल्मों का पैसा जमा होता था।

क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के इस संयुक्त खाते में करोड़ों रुपये जमा होते रहे हैं। पुलिस को शक  है कि हॉटशॉट्स एप और बॉलीफेम एप से काली कमाई की रकम इसी खाते में जमा होती थी। इसलिए क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम इस खाते में हुए लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाते के अलावा कुंद्रा का एक अलग खाता भी है लेकिन वर्ष 2016 से इस खाते में एक भी लेनदेन नहीं हुआ है। आश्चर्य यह कि इस खाते में न्यूनतम बैलेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि 23 जुलाई को राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित विआन इंडस्ट्रीज के दफ्तर में मिले सीक्रेट लॉकर से ही पीएनबी में राज और शिल्पा के संयुक्त खाते के दस्तावेज और कई पोर्न फिल्मों की स्क्रिप्ट पुलिस के हाथ लगी है जिसके आधार पर जांच में तेजी आई है।

पोर्न फिल्म निर्माण के मामले में शिल्पा शेट्टी की सहभागिता अभी तक सीधे तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन वह लगातार अपने पति राज कुंद्रा का बचाव कर रही हैं। लेकिन यदि राज और शिल्पा के साझा खाते की जांच में यदि पुलिस को पोर्न फिल्मों की कमाई का कोई लिंक मिला तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।