दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, लौट आई रामायण

HomeTelevision

दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी, लौट आई रामायण

  कहते हैं समय लौट कर जरूर आता है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा कोराना वायरस के बीच। रामाणय को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई ह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आग की तरह वायरल हुई रणवीर और सीरत की शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
अनुपमा और वनराज को मिलेगी बुरी खबर, चुकाना होगा 20 लाख का कर्ज
Anupama पाखी को मारेगी जोरदार झापड़, काव्या की खड़ी करेगी खटिया!

 

कहते हैं समय लौट कर जरूर आता है। ऐसा ही कुछ होने जा रहा कोराना वायरस के बीच। रामाणय को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण एक बार फिर दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू किया जा रहा है। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा।

फिर से शुरू हुई रामायण

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। आपको बताते चले कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलिकास्ट करने की मांग की जा रही थी। लोगों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल रामायण का प्रसारण दोबारा से शुरू किया जा रहा है।

शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल

गौरतलब है कि रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। वहीं बीआर चोपड़ा की महाभारत का प्रसारण 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। रामायण और महाभारत का जब प्रसारण होता था तो सड़कों पर एक दम सन्नाटा होता था। इन धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण के वक्त सड़कों का माहौल एक दम कर्फ्यू की तरह ही होता था।

आज भी दिलों में जिंदा है राम और रावण

1987-88 में रामायण और महाभारत को लोग बड़े ही मन से देखते थे। कहा जाता है कि उस दौर में अफसर से लेकर नेता तक किसी से मिलना तो क्या किसी का फोन भी उठाना पसंद नहीं करते थे। रामायण का प्रसारण जब होता था तो देश की सड़कों और गलियों में कर्फ्यू जैसा माहौल होता था। देश के तमाम शहरों और गांवों में रामायण के टेलीकास्ट के समय लोग टीवी के सामने अगरबत्ती जलाकर बैठा करते थे। रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इसके साथ ही दारा सिंह ने हनुमान का रोल और रावण का रोल अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।