ट्रोलिंग का लगातार शिकार होने के बाद नेहा पेंडसे बोलीं- हमने इन पर ध्यान देना बंद कर दिया है

HomeTelevision

ट्रोलिंग का लगातार शिकार होने के बाद नेहा पेंडसे बोलीं- हमने इन पर ध्यान देना बंद कर दिया है

एक्ट्रेस और पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने पिछले साल 2020 जनवरी में शारदुल बयास से शादी रचाई थी। इसके बाद से ही वह इसे लेकर सुर्खियों में र

Shocking! ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हुई दयाबेन की विदाई, दिशा वकानी ने शो को कहा अलविदा?
Mohd Danish ने सहवाग बनकर छुड़ाए ट्रोलर्स के छक्के, एक जवाब से की सबकी बोलती बंद
Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई

एक्ट्रेस और पूर्व ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे ने पिछले साल 2020 जनवरी में शारदुल बयास से शादी रचाई थी। इसके बाद से ही वह इसे लेकर सुर्खियों में रहती हैं और अक्सर ऑनलाइन ट्रोल होती हैं। शारदुल दो बार डिवोर्सी हैं और उनके हर शादी से एक बच्चा भी है। ट्रोल्स शारदुल को पहली और दूसरी शादी को लेकर अक्सर ट्रोल होते हैं। नेहा पेंडसे ने इस ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह अभी तक रुकी नहीं है।

नेहा कहती हैं कि मुझे लगता है कि ये ट्रोलिंग कभी रुकेगी भी नहीं। लोग आपको एक-दूसरे से जोड़कर ट्रोल करेंगे ही, लेकिन मेरे पति और मैंने इन लोगों को इग्नोर करना सीख लिया है। ये ट्रोलिंग मेरे पति को बहुत नुकसान पहुंचाती थी, क्योंकि उन्हें इसकी आदत नहीं। पर अब हम में से किसी को भी इसका फर्क नहीं पड़ता।

नेहा पेंडसे इस समय ‘भाबीजी घर पर हैं’ में सौम्या टंडन की जगह आई हैं। वह अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। अक्सर लोग इन्हें सौम्या से कंपेयर करते हैं। इस पर नेहा ने कहा, “मैं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार थी कि लोग ऐसा कुछ करेंगे। यह एक पॉप्युलर शो है और लोग इसके हर किरदार से जुड़े हुए हैं। कंपेयर करना मुझे इसलिए फर्क नहीं डालता, क्योंकि मैं केवल अपनी परफॉर्म पर भरोसा करती हूं। एक महीने से ज्यादा हो चुका है मुझे इस शो के लिए शूटिंग करते हुए और लोग भी समझ चुके हैं कि मैं टेबल पर उनके लिए क्या सर्व करने वाली हूं। शुरुआत में ऑडियंस ने मुझे स्वीकार नहीं किया उस तरह जो अब कर रहे हैं। अब क्योंकि शो की टीआरपी ऊपर जा रही है तो चीजें हम सभी के लिए बदल रही हैं। धीरे-धीरे वह मुझे एक्सेप्ट कर रहे हैं।”