करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

HomeCinema

करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में एक जोड़ी कुनाल खेमू और सोहा अली खान का भी है। सोहा अली खान अभी जहां फिल्मों से दूर है तो वहीं कुनाल बॉलीवुड को एक के बाद

Janhvi Kapoor ने ब्लैक गाउन में शेयर कीं PHOTOS, लोग बोले- ‘ऐसे बम गिराना गैरकानूनी होना चाहिए’
सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में स्टाफ और मैनेजर का बड़ा बयान Sushant Singh Rajput suicide family workers and Supervisor surprising assertion

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में एक जोड़ी कुनाल खेमू और सोहा अली खान का भी है। सोहा अली खान अभी जहां फिल्मों से दूर है तो वहीं कुनाल बॉलीवुड को एक के बाद एक फिल्में देते जा रहे हैं। फिल्मी दुनिया के साथ ही साथ कुनाल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने परिवार और प्रोफेशन से जुड़ी हर अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच आज महिला दिवस के अवसर पर कुनाल ने अपने फैमली फीमेल्स की एक खास एलबम शेयर किया है। कुनाल द्वारा शेयर की गई इस एलबम में करीना कपूर खान, सोहा अली खान, शर्मिला टैगौर के अलावा और भी महिलाएं नजर आ रही हैं। इस एलबम को शेयर करते हुए कुणाल सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस एलबम को शेयर करते हुए कुनाल ने अपने फैमली की महिलाओं के लिए एक प्यारा नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने माना है वह इन लोगों के कर्जदार हैं।

कुनाल एलबम कैप्शन में लिखते हैं कि हम हमेशा आपके कर्जदार रहेंगे, जिसने हमें जन्म दिया, हमें खिलाया और हमें बनाया। आप हमारी जिंदगी और दुनिया में कई किरदार निभाती हैं। हम आपके बिना अधूरे हैं। हर चीज के लिए शुक्रिया। हैप्पी वुमन डे।