टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लहराया जीत का झंडा, सितारों ने दी बधाई

HomeNews

टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लहराया जीत का झंडा, सितारों ने दी बधाई

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक मेडल वो अपने नाम करवा रहे हैं और अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में म

Lockdown Mobile Hindi English Comedy  – मोबाइल को भी
Abhishek Banerjee realised he must take performing workshops after Pataal Lok launched within the lockdown – bollywood
Anupam Kher अनुपम खेर ने शेयर की फ़िल्म विजय के सेट की तस्वीर

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक मेडल वो अपने नाम करवा रहे हैं और अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। महिलाओं के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी इतिहास रच दिया है और जर्मनी को हॉकी में मात देकर एक शानदार जीत हासिल की है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर इतिहास रच दिया। 41 साल के बाद इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर शाहरुख से लेकर अक्षय और तापसी पन्नू जैसे कई सितारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत खूब, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढेरों बधाई। कौशल और लचीलापन चरम पर है। क्या शानदार जीत है।

पिंक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘और ये एक कांस्य पदक है’।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढेरों बधाई। 41 साल बाद ओलांपिक में पदक। क्या मैच था, शानदार वापसी’।

अनिल कपूरअद्भुत जीत। काश मेरे पिता आज जिंदा होते तो वो भी आज इस एतिहासिक दिन को देखते। वो आज वहां से खुश हो रहे होंगे… पुरुष हॉकी टीम आपको ढेरों बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो।